बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा का अंदाज हमेशा चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार उनका ब्लैक बुर्का सोशल मीडिया पर गॉसिप का नया मसाला बन गया! मलाइका अबू धाबी की मशहूर शेख जायद ग्रैंड मस्जिद पहुंचीं, जहां उनका बदला हुआ लुक देखकर इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। मलाइका ने मस्जिद के लिए काला बुर्का पहना था, लेकिन उनके पैरों में नजर आए जूतों ने लोगों का ध्यान खींच लिया। फिर क्या था, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने उनके पहनावे पर सवाल उठाए, तो कुछ ने पब्लिसिटी के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया। एक यूजर ने तो पूछ लिया कि क्या उन्हें मस्जिद के नियमों की जानकारी नहीं थी? मलाइका के साथ योग प्रशिक्षक सर्वेश शशि भी नजर आए। अब बुर्के वाला लुक हो या जूतों का मामला, मैडम की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है।
