मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिमारुति सुज़ुकी ने यूरोप में e VITARA का निर्यात किया शुरू

मारुति सुज़ुकी ने यूरोप में e VITARA का निर्यात किया शुरू

सामना संवाददाता / मुंबई

मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (“मारुति सुज़ुकी”) ने अगस्त महीने में सुज़ुकी के पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV), e VITARA का निर्यात शुरू किया। गुजरात के पिपावाव पोर्ट से 2,900 से भी ज़्यादा e VITARA गाड़ियां यूरोप के 12 देशों को भेजी गईं। इन देशों में यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्ज़रलैंड, नीदरलैंड्स, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम शामिल हैं। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि कंपनी के गुजरात स्थित हंसलपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 26 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के बाद प्राप्त हुई, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री ने e VITARA के उत्पादन का शुभारंभ किया एवं मारुति सुज़ुकी को ‘मेक इन इंडिया’ पहल का ब्रांड एम्बेसडर कहा। e VITARA का उत्‍पादन विशेष रूप से मारुति सुज़ुकी की गुजरात स्थित प्लांट में किया जा रहा है। सुज़ुकी ने भारत को e VITARA के लिए दुनिया का मुख्य उत्पादन केंद्र बनाने का रोडमैप तैयार किया है। e VITARA के निर्यात की शुरुआत सुज़ुकी की इसी योजना से जुड़ा एक महत्‍वपूर्ण कदम है।

इस ऐतिहासिक पल की खुशी जाहिर करते हुए, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री द्वारा मारुति सुज़ुकी को ‘मेक इन इंडिया’ का ब्रांड एम्बेसडर कहना, हमारे लिए सर्वोच्च सम्मान है। यूरोप में e VITARA का निर्यात शुरू होना वाकई में हमारे लिए गर्व का एक ऐतिहासिक पल है। 100 से अधिक देशों में ग्राहकों का विश्वास अर्जित करने के लिए किसी भी उत्पाद का तकनीक, डिज़ाइन, सुरक्षा और प्रदर्शन के मामले में विश्व स्तरीय होना आवश्यक है। e VITARA को नए EV प्लेटफ़ॉर्म, HEARTECT-e पर विकसित किया गया है, जिसकी डिज़ाइन अत्याधुनिक तकनीक और मजबूती का उत्कृष्ट संयोजन है। हमें विश्वास है कि यह यूरोप के ग्राहकों को एक आनंददायक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करेगी।” ‘मेड इन इंडिया’ e VITARA को 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात किया जाएगा और घरेलू बाज़ार में बेचा जाएगा। e VITARA का preview पहले मिलान, इटली और उसके बाद नई दिल्ली, में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में किया जा चुका है।

अन्य समाचार