सामना संवाददाता / बोरीवली
बोरीवली के चीकूवाड़ी स्थित बालासाहेब ठाकरे ग्राउंड पर ३० नवंबर, २०२५ को राईपुर धर्मलक्ष्मी जनसेवा ट्रस्ट और सहयोग सेवा ग्रुप ट्रस्ट, क्लासिक स्टील द्वारा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सर्व समाज की २३ बेटियों का कन्यादान उनके पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। संस्था का लक्ष्य पूरे देश में ५,००० बेटियों के विवाह का संकल्प पूरा करने का है। अलग-अलग राज्यों में आयोजित किए जा रहे इन आयोजनों का यह १२वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह था। विवाह के पश्चात सभी नवविवाहित जोड़ों को घर-गृहस्थी में उपयोग आनेवाले उपहारों के साथ विदा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में विधायक संजय उपाध्याय व उनके सहायक नीरव मेहता, शिवानंद शेट्टी, विधायक सुनील प्रभु, हरिद्वार से पधारे संत श्रद्धेय चिन्मयानंद बापूजी, भागवता आचार्य श्याम जी महाराज, जगन्नाथ पुरी से प्रेमदास जी महाराज और सामाजिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित व्यक्तित्व गौरी सावंत ने उपस्थित रहकर नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे प्रमुख उद्योगपति व गणमान्य पंकज गंगर, राजकुमार सोनी, नरेंद्र गुप्ता, अरविंद जोशी, कांतिभाई मारू (गिजू भाई), डॉ. योगेश लखानी, गणेश अग्रवाल, गोविंद वैष्णव, प्रदीप जैन, सुभाष रोड़ा, चेतन शाह, श्याम सुंदर शर्मा, बी.एल. भारद्वाज, श्याम भाई पटेल और शिरीष पारेख सहित अनेक मान्यवर मौजूद रहे। सामाजिक क्षेत्र से ‘पद्मश्री’ पंकज डगली, ‘पद्मश्री’ मुक्ताबेन तथा अंबेधाम के बापू ने भी समारोह में शिरकत की।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शर्मा और महिला अध्यक्ष एकता पारीक ने बताया कि समारोह की संपूर्ण व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग सेवा ग्रुप के अध्यक्ष यतीन मगिया, ‘कन्यादान परिवार’ के सुपर ३० लीडर भक्ति सचदेव, सुषमा सोनी, मुकेश मिश्रा, जितेंद्र शर्मा, सुनीता जांगिड़, रागिनी सिंह, कला मोदी, उषा कनौजिया, गायत्री जांगिड़, शोभा वाघेला, संजय वाघेला, राजेश्वरी देवरूखकर, सोनल शिंदे, नीलम मिश्रा, सावित्री मिश्रा, जागृति पंड्या, नीतू उपाध्याय, अनिला चौधरी, सुनील शर्मा, रेखा बारिया, स्वाति मिश्रा, नीलम शर्मा, विभा सिंह, भानु बुकेलिया, सुमन जांगिड़, अलका अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल, अनुशाया शर्मा, उमेश गाड़िया और उनकी सुपर एक्शन फोर्स टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सहयोग सेवा परिवार, जॉय फाउंडेशन, उड़ान परिवार, वरिष्ठ नागरिक परिवार, मॉर्निंग परिवार, रोटरी क्लब ऑफ बॉम्बे बेव्यू, इनर व्हील क्लब ऑफ बॉम्बे बेव्यू और मुंबा देवी ट्रस्ट जैसे संस्थाओं का भी विशेष सहयोग रहा।
