मुख्यपृष्ठनए समाचारमीरा रोड क्रेन हादसा : बेटा खो चुके पिता की गुहार......

मीरा रोड क्रेन हादसा : बेटा खो चुके पिता की गुहार… मुज्जमिल को दो इंसाफ

सुरेश गोलानी / मुंबई

१६ जुलाई को मीरा रोड के विनय नगर इलाके में स्थित जे पी नॉर्थ कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन टावर की ११वीं मंजिल से एक विशाल क्रेन के गिरने के कारण २४ वर्षीय मोहम्मद मुज्जमिल खोखर नामक की दर्दनाक मौत हो गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना के तीन दिन बाद भी काशीगांव पुलिस ने इस गंभीर मामले में अब तक बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। बिल्डर की लापरवाही के कारण अपना बेटा खो चुके बेबस पिता अब्दुल अजीज खोखर और उनके परिवार को न्याय के लिए शासन-प्रशासन के खिलाफ सोसायटी परिसर में आंदोलन करना पड़ रहा है।
नम आंखों से इंसाफ की गुहार लगाते हुए अब्दुल अजीज खोखर ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी सिर्फ यही मांग है कि पुलिस बिल्डर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके हमें इंसाफ दे। पिछले दिनों उलवे में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले में बिल्डर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था, तो फिर हमें इंसाफ से क्यों वंचित रखा जा रहा है। मैं चाहता हूं कि न्याय के लिए इस लड़ाई में सभी नागरिक हमारा साथ दें। अब्दुल अजीज खोखर का दर्द यह साफ संदेश देता है कि उनके परिवार पर जो हुआ है, वैसा दर्दनाक हादसा किसी और के साथ कभी न हो।

अन्य समाचार