-सीमा श्रीवास्तव
मशहूर रैपर कार्डी बी अक्सर अपनी किसी न किसी शरारत से चर्चा में आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक शरारत का दोष अपने शरारती ट्राउजर पर थोप दिया। लेकिन उन्होंने जो किया, वह काफी मजेदार है। दरअसल, कार्डी बी ने मियामी की सड़कों पर ऐसा शरारती ट्राउजर पहना, जो चर्चा का विषय बन गया। इस ‘बोडक येलो’ रैपर ने काफी वैâजुअल कपड़े पहने थे। उन्होंने सफेद रंग का सिंपल टैंक टॉप और नेवी ब्लू रंग की स्किनी जींस पहनी हुई थी। लेकिन जींस का पिछला हिस्सा पूरी तरह गायब था, जिससे उनका पिछला हिस्सा साफ नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि स्टार ने इस आउटिंग के लिए अंडरवियर भी नहीं पहना था और कपड़े की एक पट्टी से ही खुद को ढक रखा था। कार्डी के शरीर पर बना फूलों और तितली का बड़ा टैटू जींस के खुले हिस्से से नजर आ रहा था। यह टैटू उनकी पीठ के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर हिप्स और जांघों के बीच तक फैला हुआ है। सिंगर ने अपने लुक को आसमानी गुलाबी रंग की हील्स, एक छोटे गुलाबी हैंडबैग और लंबे लहराते गुलाबी बालों के साथ पूरा किया। उनका यह खास अंदाज कुछ महीने बाद सामने आया है, जब कार्डी अपने बट इंजेक्शन के नतीजों को बदलने की बात कर रही थीं।
वाह रे जन्मदिन!
जन्मदिन पर जहां लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं, वहीं उन्होंने अपने कपड़े उतारकर तस्वीरें खिंचवार्इं। जी हां, हैली बीबर ने अपने ३०वें जन्मदिन के मौके पर एक नए फोटोशूट के लिए कपड़े उतार दिए और न्यूड तस्वीरें खिंचवार्इं। रोड की संस्थापक हैली ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में फर्श पर पोज दिया। इस तस्वीर में वह कैमरे के सामने नजर आ रही हैं। फैशन मैगजीन ‘वोग फ्रांस’ के लिए खिंचवाई गई तस्वीरों में जन्मदिन के मौके पर हैली के बाल खुले और पीछे की ओर थे। तस्वीर में उनका छोटा-सा हिप टैटू भी नजर आ रहा है। एक अन्य तस्वीर में हैली स्ट्रैपलेस कॉर्सेट और काले रंग के निकर में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में वह हाथ कमर पर रखकर पोज देती नजर आ रही हैं। एडिटर क्लेयर थॉमसन-जॉनविले ने तस्वीरों के जारी होने से पहले बताया कि फोटोग्राफर मर्ट अलास ने फैशन वीक के दौरान पेरिस के एक घर में हैली की तस्वीरें खींची थीं। मैगजीन का दिसंबर-जनवरी अंक न्यूजस्टैंड पर उपलब्ध होगा, जबकि इसका ऑनलाइन संस्करण २५ नवंबर को जारी किया गया। मैगजीन को दिए इंटरव्यू में हैली ने बताया कि कैसे उन्होंने महज १७ साल की उम्र में अपने माता-पिता का घर छोड़ दिया था और खुद पैसे कमाने लगी थीं।
