मुख्यपृष्ठनए समाचारमोदी के दोस्त ने दिया ५० का दम  ...ट्रंप का हिंदुस्थान पर...

मोदी के दोस्त ने दिया ५० का दम  …ट्रंप का हिंदुस्थान पर टैरिफ टेरर जारी!

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदुस्थान को इस बार ५० का दम दिखाया है। इसके तहत ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ टेरर का हमला किया है। कल शाम ट्रंप ने हिंदुस्थान पर अतिरिक्त २५ फीसदी टैरिफ लगाने का आदेश साइन किया। इस तरह से अब अमेरिका ने हिंदुस्थान पर ५० फीसदी का टैरिफ बम फोड़ दिया है। अमेरिका की तरफ से कहा गया कि यह पैâसला भारत द्वारा रूसी तेल की लगातार खरीद के जवाब में लिया गया है। दरअसल, इससे पहले अमेरिका की तरफ से भारत पर २५ फीसदी टैरिफ और पेनल्टी की घोषणा की गई थी। इसके पीछे की वजह ट्रंप ने रूस से तेल खरीदना बताया था।

२७ अगस्त से होगा लागू
यह टैरिफ २१ दिनों के भीतर प्रभाव में आएगा, यानी २७ अगस्त २०२५ से भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर लागू होगा। हालांकि, वे वस्तुएं जो इस तारीख से पहले रवाना हो चुकी होंगी और १७ सितंबर २०२५ से पहले अमेरिका पहुंच जाएंगी, उन्हें इस शुल्क से छूट मिलेगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह टैरिफ अन्य सभी शुल्कों और टैक्स के अतिरिक होगा और कुछ खास मामलों में छूट भी दी जा सकती है।

अमेरिका की हां में हां मिलाओ तो वापस हो जाएगा टैरिफ!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हिंदुस्थान पर ५० फीसदी का टैरिफ लगाने के बाद संकेत दिया है कि यदि कोई और देश भी रूस से परोक्ष या सीधे तौर पर तेल आयात करता है, तो उस पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही, यदि रूस या कोई अन्य प्रभावित देश अमेरिका की नीतियों के अनुरूप कदम उठाता है, तो यह आदेश वापस भी हो सकता है। इस आदेश का आधार वर्ष २०२२ में घोषित वह राष्ट्रीय आपातकाल है, जिसमें अमेरिका ने रूस की यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई को देखते हुए रूसी तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाया था। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि भारत इस प्रतिबंध को दरकिनार करते हुए रूस से तेल खरीद जारी रखे हुए है, जिससे रूस को आर्थिक लाभ मिल रहा है। इसी वजह से भारत पर यह टैरिफ लगाया गया है।

अन्य समाचार