मुख्यपृष्ठनए समाचारएक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील पर मुंबई के ज्वेलर...

एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील पर मुंबई के ज्वेलर मोदी से नाराज!.. धंधा होगा चौपट; लाखों कारीगरों पर मंडराया बेरोजगारी का संकट

द्रुप्ति झा / मुंबई

पीएम मोदी के एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद सर्राफा बाजार में नाराजगी है। इस अपील के बाद सोमवार सुबह ही टाइटन, कल्याण ज्वेलर्स और सेन्को गोल्ड जैसे बड़े शेयरों में १० फीसदी तक की भारी गिरावट देखी गई। वहीं ज्वेलर्स को डर है कि अगर लोग खरीदारी रोक देंगे तो इस सेक्टर से जुड़े लाखों कारीगरों और व्यापारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा।
इस संबंध में कामख्या ज्वैलरी के चेयरपर्सन मनोज झा ने कहा पीएम के एक साल तक गोल्ड नहीं खरीदने वाले अपील से ज्वैलर्स इंडस्ट्री में नाराजगी है और लोगों को बेराजगारी का भय सता रहा है। ज्वैलरी उद्योग देश के जीडीपी में बहुत बड़ा सहयोग देता है अगर ऐसा होता है तो वाक्य में देश को एक तरफ से बड़ा नुकसान होगा। एक स्थानीय रिटेल ज्वेलर्स के मालिक कुमार जैन ने कहा हमारा परिवार गोल्ड इंडस्ट्री में १०० साल से काम कर रहा है। सोना नहीं खरीदना लोगों के लिए पॉसिबल नहीं है। आज कल निवेश के लिए लोगों के दिमाग में सबसे पहले सोना ही आता है। शादी-ब्याह में सोना ही खरीदा जाता है। मोदी की अपील से नाराज एक गृहिणी संगीता शिंदे ने कहा कि मेरी बेटी की अगले महीने ही शादी है और हम तो सोना खरीदेंगे ही। नहीं तो हमारी बेटी की शादी वैâसे होगी?

अन्य समाचार