मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई की मेयर रितु तावडे पर कानूनी शिकंजा!

मुंबई की मेयर रितु तावडे पर कानूनी शिकंजा!

 -२०१६ के मारपीट मामले में आरोप तय
-नगरपालिका स्कूल में शिक्षकों से मारपीट का मामला; दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी अदालत ने तय किए आरोप, मेयर ने खुद को बताया निर्दोष

सुनील ओसवाल / मुंबई

मुंबई की महापौर रितु तावड़े की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वर्ष २०१६ में सांताक्रुज-पूर्व के वाकोला स्थित शास्त्रीनगर महानगरपालिका स्कूल में शिक्षकों के साथ कथित मारपीट के मामले में सत्र न्यायालय ने महापौर रितु तावड़े समेत तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। सोमवार को अदालत में हुई सुनवाई के दौरान तावड़े स्वयं उपस्थित रहीं। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है। आरोप तय होने के बाद अब इस मामले में मुकदमे की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। यह पूरा मामला २९ जुलाई २०१६ का है। आरोप है कि शास्त्रीनगर स्थित उर्दू माध्यम की महानगरपालिका स्कूल में शिक्षकों के साथ मारपीट की गई थी।
दरअसल, स्कूल की शिक्षिका शाहीन खान का बीकेसी स्थित दूसरी स्कूल में तबादला किया गया था। बताया जाता है कि शाहीन खान कैंसर से पीड़ित थीं। इसके बावजूद उनका तबादला किए जाने से स्कूल की मुख्याध्यापिका और अन्य शिक्षकों में नाराजगी थी। इसी मुद्दे पर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला कथित मारपीट तक पहुंच गया।

अन्य समाचार