मुख्यपृष्ठनए समाचारदेशद्रोही कौन? मोदीजी, सामने आकर बहस कीजिए!

देशद्रोही कौन? मोदीजी, सामने आकर बहस कीजिए!

 -राहुल गांधी की खुली चुनौती, बोले, जगह और मंच आप तय कीजिए, मोहन भागवत को भी बना लीजिए जज, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

विरोधियों को देशद्रोही बताने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुली बहस की चुनौती दी है। राहुल गांधी ने साफ कहा कि देशद्रोही कौन है, विदेशी ताकतों से संबंध किसके हैं और इन संबंधों की असलियत क्या है, इसका फैसला बंद कमरों में आरोप लगाने से नहीं, बल्कि सार्वजनिक चर्चा से होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि वे अपनी पसंद का मंच और समय तय करें, लेकिन बहस से पीछे न हटें।
सोशल मीडिया मंच `एक्स’ पर राहुल गांधी ने लिखा कि मोदीजी को चुनौती दिए २४ घंटे हो चुके हैं। उन्होंने कहा, `आप जगह तय कीजिए, किसी भी मंच पर मेरे साथ चर्चा कीजिए। देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों से संबंध किसके हैं, यह सामने आ जाएगा। डरिए मत।’
राहुल गांधी ने बहस में मीडिया और देश के युवाओं को भी शामिल करने की मांग की। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चर्चा का पैâसला करने के लिए प्रधानमंत्री चाहें तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को भी न्यायाधीश बना सकते हैं।
अडानी से लेकर अमेरिकी करार तक उठाए सवाल
राहुल गांधी ने अमेरिकी व्यापार समझौते, आर्थिक व्यवस्था, अदानी के खिलाफ अमेरिकी मामले और एपस्टीन प्रकरण जैसे मुद्दों पर भी खुली चर्चा की मांग की। उन्होंने सवाल किया कि अमेरिकी करार में केंद्रीय मंत्रिमंडल को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया और अडानी से जुड़े मामले में आगे क्या हुआ?

अन्य समाचार