मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई रेलवे पुलिस का मेगा एक्शन!

मुंबई रेलवे पुलिस का मेगा एक्शन!

-चोरी हुए करीब 2.5 करोड़ रुपए के 1,665 मोबाइल बरामद कर यात्रियों को लौटाया

द्रुप्ति झा / मुंबई

लोहमार्ग (रेलवे) पुलिस आयुक्तालय मुंबई ने रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा की दिशा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुंबई रेलवे पुलिस ने एक विशेष मुहिम चलाकर जनवरी 2026 से 30 जून 2026 के बीच रेल यात्रियों के चोरी हुए कुल 1,665 मोबाइल फोन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल कीमत 2,49,75,000 रुपये (दो करोड़ उनचास लाख पचहत्तर हजार रुपये)है, जिन्हें उनके मूल मालिकों को वापस लौटा दिया गया है। रेलवे पुलिस के जानकारी के अनुसार पिछले छह महीनों में इन बरामद किए गए फोन में 20 रेलवे पुलिस स्टेशन शामिल है।
लोहमार्ग पुलिस आयुक्त एम. राकेश कलासागर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को घाटकोपर स्थित लोहमार्ग पुलिस मुख्यालय के नवरंग सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़ितों को उनके गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन सौंपे गए, जिससे नागरिकों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस आयुक्त एम. राकेश कलासागर ने कहा कि रेल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी संपत्ति की रक्षा करना मुंबई रेलवे पुलिस दल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बता दे यह उल्लेखनीय सफलता सभी रेलवे पुलिस थानों, क्राइम ब्रांच (गुन्हे शाखा) और साइबर सेल के संयुक्त प्रयासों से चलाई गई विशेष मुहिम के कारण संभव हो सकी है।

अन्य समाचार