मुख्यपृष्ठसमाचारमनपा आयुक्त की अधिकारियों को फटकार, अधूरे कार्य को जल्दी पूरा करें ...आयुक्त...

मनपा आयुक्त की अधिकारियों को फटकार, अधूरे कार्य को जल्दी पूरा करें …आयुक्त ने अधूरे कार्य का किया निरीक्षण

अमर झा / भायंदर

मीरा-भयंदर में मनपा द्वारा किया जाने वाले कई विकास कार्य की सुस्त गति पर मनपा आयुक्त ने नाराजगी जताई है। बुधवार को मनपा आयुक्त  ने संबंधित अधिकारियों के साथ सभी अधूरे कार्य का निरीक्षण करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

ज्ञात हो कि 19 नवंबर, बुधवार को  मीरा-भायंदर मनपा के आयुक्त  राधाबिनोद ए. शर्मा ने मनपा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरक्षण परियोजनाओं की गति बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। आयुक्त ने मीरा रोड (पूर्व) स्थित घोड़बंदर फायर स्टेशन में बन रहे जिम्नास्टिक सेंटर, भायंदर (पूर्व) में आरक्षण संख्या 108 के अंतर्गत मार्केट एवं ऑडिटोरियम भवन, भायंदर-पश्चिम में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और राई गाँव स्कूल का दौरा किया और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता के पालन, पूरा होने के समय और आवश्यक सुधारों पर चर्चा कर निर्देश दिया। आयुक्त ने फायर स्टेशन के अधूरे  कार्यों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने का स्पष्ट निर्देश संबंधित अधिकारी व ठेकेदार दिया है।

 उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूरा होना मनपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
 निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संभाजी पानपट्टे, उपायुक्त (अतिक्रमण) डॉ. सचिन बांगर, शहर अभियंता दीपक खाम्बित, कार्यकारी अभियंता नितिन मुकने और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य समाचार