फिल्मों में हीरोइन के जलवे तो खूब दिखाए जाते हैं, लेकिन पर्दे के पीछे उनकी मर्जी कितनी चलती है? रश्मिका मंदाना ने इस सवाल पर ऐसी बात कही कि फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के पीछे का दबाव चर्चा में आ गया। अभिनेत्री ने माना कि कई बार वह कोई काम नहीं करना चाहतीं, लेकिन साफ-साफ मना करने के लिए भी हिम्मत जुटानी पड़ती है। नौबत यहां तक आती है कि उन्हें विजय देवरकोंडा से पूछना पड़ता है कि अपनी बात कह दें या चुप रहें! विजय ने भी माना कि एक्ट्रेसेस पर प्रोफेशनलिज्म के नाम पर दबाव बनाया जाता है। फिल्म साइन कर ली तो क्या हर बात मानना जरूरी है? दोनों ने कहा कि कलाकारों को ‘ना’ कहने का हक और साथ देने वाला सपोर्ट सिस्टम मिलना चाहिए। उधर, विजय का शादी के लिए १०० बार पूछने वाला बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यानी फिल्मी दुनिया में सीन हो या शादी, चर्चाओं का मसाला कम नहीं!
