सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
नेशनल कैडेट कोर के जवान बुधवार को शहर का यातायात प्रबंधन सीखने ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतरे। शहर के यातायात पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर राम निरंजन के साथ कैडेटों ने ट्रैफिक कंट्रोल और प्रबंधन की बारीकी समझी व सीखीं।
ट्रैफिक पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट सिविल लाइन क्षेत्र के तिकोनिया पार्क, डाकखाना चौराहा व सैनिक कल्याण बोर्ड चौराहे पर निकले। इन जगहों पर यातायात नियमों के बारे में जानकारी ली और भीड़ वाले इलाके में मोर्चा संभाला।
राणाप्रताप कालेज के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र विक्रम ने बताया कि कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष सहाय के निर्देशन में एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ आलोक कुमार ने प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में बीस कैडेटों का दल ट्रैफिक प्रशिक्षण के लिए भेजा था ।
