-नवरात्रि पर 24वें आयोजन में महाआरती; जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, उद्यमियों और चिकित्सकों ने की सहभागिता
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की ओर से नवरात्रि के तीसरे दिन 24वें सामूहिक व्रत पारायण और महाआरती का आयोजन किया गया। दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में शाम 7.30 बजे गणेश वंदना और महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। शिवसैनिकों ने अतिथियों को कलावा बांधकर और तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया।
समारोह में समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ निर्यातकों, उद्यमियों और चिकित्सकों ने सहभागिता की। वक्ताओं ने हिंदू समाज की स्थिति, सामाजिक एकजुटता और संगठन की भूमिका पर विचार रखे। उपस्थित शिवसैनिकों ने हिंदुत्व सशक्तीकरण का संकल्प लिया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने आयोजन में सहयोग देने वाले शिवसैनिकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजा चंद्र विजय सिंह, विधायक रामवीर सिंह, डॉ. विशेष गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, ज्ञानेंद्र गांधी, मनोज अहूजा, अमरनाथ दीक्षित, धीरेंद्र दास, डॉ. सी. पी. सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. लोहिया और डॉ. मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहे। संदीप जैन, नरेंद्र सिक्का और सुमित कत्याल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महाआरती के साथ आयोजन संपन्न हुआ।
