मुख्यपृष्ठनए समाचारन्यूज स्कैन : पति ने कर दिया था मौत का इंतजाम, लेकिन...

न्यूज स्कैन : पति ने कर दिया था मौत का इंतजाम, लेकिन बच गई जान …स्काईडाइवर की दिल दहला देनेवाली कहानी

खुशबू सिंह
जिंदगी कभी-कभी ऐसे मोड़ लाती है, जहां सबकुछ खत्म लगता है। लेकिन हिम्मत और किस्मत अगर साथ हो तो इंसान मौत के मुंह से भी वापस लौट सकता है। ऐसी ही एक सच्ची और दिल दहला देनेवाली कहानी है विक्टोरिया की, एक पेशेवर स्काईडाइवर, जिसने न सिर्फ जिंदगी की जंग जीती, बल्कि अपने ही पति की खतरनाक साजिश को बेनकाब कर एक नई शुरुआत की। आइए, जानते हैं इस हैरान करनेवाली घटना को।
सोशल मीडिया पर वायरल
सनसनीखेज हादसा
विक्टोरिया, जिन्होंने २६०० से ज्यादा बार स्काईडाइविंग की थी, एक दिन ४,००० फीट की ऊंचाई से छलांग लगानेवाली थीं। लेकिन उस दिन कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनकी दुनिया हिला दी। उनके दोनों पैराशूट-मेन और रिजर्व-एक साथ फेल हो गए! शुरू में लगा कि शायद ये कोई तकनीकी खराबी है, लेकिन सच्चाई ने उनके होश उड़ा दिए। दरअसल, ये कोई हादसा नहीं, बल्कि उनके पति एमिल सिलियर्स की सुनियोजित साजिश थी। विक्टोरिया का दावा है कि एमिल ने जानबूझकर पैराशूट के जरूरी हिस्सों को हटा दिया था, ताकि वो हवा में न खुलें और उनकी मौत हो जाए।
साजिश का खुलासा
हादसे से एक दिन पहले विक्टोरिया और एमिल स्काईडाइविंग क्लब गए थे, लेकिन खराब मौसम के चलते छलांग रद्द हो गई। उसी दौरान एमिल ने बच्चे का बहाना बनाकर पैराशूट को बाथरूम में ले जाकर उसमें छेड़छाड़ की। अगले दिन, जब विक्टोरिया ने वही पैराशूट इस्तेमाल किया, वो खुला ही नहीं। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद, चमत्कारिक रूप से उनकी जान बच गई। रीढ़ की हड्डी, पेल्विस और पांच पसलियों में गंभीर चोटें आईं, लेकिन डॉक्टर भी हैरान थे कि वो जिंदा वैâसे बचीं!
पति की खौफनाक मंशा
विक्टोरिया ने बताया कि एमिल के कई महिलाओं से संबंध थे और वो वेश्याओं पर भी पैसा उड़ाता था। कर्ज में डूबा एमिल शायद उन्हें रास्ते से हटाना चाहता था। ये मामला कोर्ट तक पहुंचा। पहले ट्रायल में कोई नतीजा नहीं निकला, लेकिन दूसरे ट्रायल में एमिल को दोषी ठहराया गया और १८ साल की सजा सुनाई गई।

अन्य समाचार