मुख्यपृष्ठसमाचारविरार में नाइजीरियाई नागरिक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

विरार में नाइजीरियाई नागरिक ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

राधेश्याम सिंह

विरार। विरार-पश्चिम के ग्लोबल सिटी इलाके में अवैध रूप से नशीली पदार्थों की तस्करी करने वाले एक नाइजीरियाई नागरिक को नारकोटिक्स विरोधी कक्ष-2 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लगभग 57 ग्राम एम.डी. मेथेडोन (Methadone) जब्त किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 11,40,000 बताई जा रही है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब नारकोटिक्स टीम गश्त पर थी। टीम को कॉसमॉस बिल्डिंग के सामने नारंगी बायपास रोड के किनारे स्थित एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां नजर आईं। पुलिस ने जब उस व्यक्ति की तलाशी ली, तो उसके पास से एम.डी. मेथेडोन बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान याकुब गफ्फार ओलासुनकान्मी (54 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से लागोस, नाइजीरिया का निवासी है और वर्तमान में प्रगति नगर, नालासोपारा पूर्व में रह रहा था।पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ बोळींज पुलिस स्टेशन,में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व नारकोटिक्स विरोधी कक्ष-2 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ऋषिकेश पवळ ने किया। सहायक पुलिस निरीक्षक सागर शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक प्रसाद शेनोळकर, और टीम के अन्य सदस्य – उमेश गवई, आसीफ मुल्ला, राजू भाईर, महेश पागधरे, अमित चव्हाण, सुनील पागी, सुधीर नरळे, अंगद मुळे, अजित मैड और नितीन राठोड़ इस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य समाचार