मुख्यपृष्ठनए समाचारनीतीश कुमार का होगा बुरा हाल!..अमित शाह के संसदीय बोर्ड वाले बयान...

नीतीश कुमार का होगा बुरा हाल!..अमित शाह के संसदीय बोर्ड वाले बयान से अटकलें तेज

सामना संवाददाता / पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से सीएम फेस घोषित कर दिया गया है। वहीं एनडीए की ओर से यह तो लगातार कहा जा रहा है कि वे सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन अमित शाह और नितिन गडकरी जैसे नेताओं ने यह कहने से परहेज किया है कि चुनाव बाद सीएम कौन होगा। अमित शाह ने यह कहकर अटकलें बढ़ा दीं कि भाजपा का संसदीय बोर्ड इस पर फैसला लेगा। तब से ही नीतीश कुमार के भविष्य को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है। यह सवाल भी किया जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने एकनाथ शिंदे के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। फिर जीत गए तो सीएम अपना बना लिया।
जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मैं नहीं जानता कि दूसरे राज्यों में क्या हुआ था। हर राज्य की राजनीति और परिस्थिति अलग होती है इसलिए मैं सप्ष्ट कह रहा हूं कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। इसके अलावा जेडीयू के अब सीनियर पार्टनर की भूमिका में ना रहने के सवाल पर संजय झा ने कहा कि हर पार्टी अपनी सीटों में इजाफा चाहती है। सभी को लगता है कि हम ज्यादा सीटों पर उतरें, लेकिन गठबंधन में सभी को अंत में एक सहमति बनानी होती है। सीटों का बंटवारा लोकसभा और विधानसभा के पिछले चुनावों में प्रदर्शन और ताकत के आधार पर होता है। उसी को ध्यान में रखकर एनडीए के सभी दलों को सम्मानजनक सीटें दी गई हैं।

अन्य समाचार

शराफत