‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता ने अपनी लाइफ फिलॉसफी एक ही लाइन में साफ कर दी। सोशल मीडिया पर ट्रैवल वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘लोग कहते हैं कि तुम हमेशा अकेली रह जाओगी… और मेरा जवाब है- बहुत बढ़िया, मुझे यही पसंद है।’ बस फिर क्या था, उनका यह अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का पैâसला किया है और वह इसे किसी और तरीके से नहीं जीना चाहतीं। मुनमुन का यह बेफिक्र अंदाज पैंâस को खूब पसंद आ रहा है। यानी बबीता जी का साफ संदेश है-साथ मिले तो ठीक, नहीं मिले तो भी जिंदगी पूरी मस्ती से जी जाएगी।
