मुख्यपृष्ठखेलहार का हिसाब चुकाना ही होगा!

हार का हिसाब चुकाना ही होगा!

नई दिल्ली। हार का हिसाब चुकाना ही होगा! इसी जज्बे के साथ टीम इंडिया आज बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी२० मुकाबले में उतरेगी। पहले मैच में मिली करारी हार के बाद भारत ०-१ से पीछे है और सीरीज बचाने के लिए यह मैच बेहद अहम हो गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया वापसी की कोशिश करेगी, जबकि पैंâस को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
टी२० सीरीज में भारत और आयरलैंड के बीच रोमांच अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। पहले मैच में चौंकाने वाली हार के बाद टीम इंडिया पर सीरीज बचाने का दबाव साफ नजर आ रहा है। बल्लेबाजी की नाकामी ने सवाल खड़े किए थे, जहां टॉप ऑर्डर जल्दी ढह गया और पूरी टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई। अब दूसरा टी२० मुकाबला आज यानी २८ जून को बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस मैच में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के लिए वापसी करना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक और हार सीरीज गवां सकती है और टीम के आत्मविश्वास पर असर डाल सकती है। सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही है कि क्या भारत अपनी कमजोरियों से उबर पाएगा या आयरलैंड एक और बड़ा उलटफेर करेगा।

अन्य समाचार