बॉलीवुड की हसीनाओं के नखरे और पैप्स की वैâमरेबाजी का रिश्ता पुराना है, लेकिन इस बार तारा सुतारिया के तेवरों ने सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया है। यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आर्इं तारा रिलीज के बाद पहली बार मुंबई में स्पॉट हुर्इं। सफेद आउटफिट, काला चश्मा और चेहरे पर पूरा ग्लैमरस अंदाज-तारा को देखते ही पैप्स ने वैâमरे निकाल लिए। शुरुआत में सब कुछ बिल्कुल सामान्य था, लेकिन तभी एक पैप वैâमरा लेकर तारा के कुछ ज्यादा ही करीब पहुंच गया। बस, फिर क्या था! तारा के चेहरे का एक्सप्रेशन पलभर में बदल गया। एक्ट्रेस ने बिना किसी लंबी-चौड़ी बहस के वैâमरा हाथ से दूर कर दिया। पैप्स इसके बाद भी उनका नाम पुकारते रहे और पोज देने के लिए कहते रहे, लेकिन तारा के तेवर देखकर लग रहा था कि उस वक्त उनका मूड ‘नो फोटो प्लीज’ वाला था। वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो कमेंट्स की बारिश शुरू हो गई। कुछ लोगों ने तारा का साथ देते हुए कहा कि स्टार हो या आम इंसान, हर किसी की अपनी पर्सनल स्पेस होती है। वहीं कुछ यूजर्स ने तारा के इस अंदाज को ‘एटीट्यूड’ का नाम दे दिया। यानी एक तरफ तारा का ग्लैमरस लुक सुर्खियां बटोर रहा था, तो दूसरी तरफ उनका गुस्सा पूरी लाइमलाइट ले उड़ा। दिलचस्प बात यह है कि तारा का यह वीडियो ऐसे वक्त वायरल हुआ है, जब ‘टॉक्सिक’ को लेकर भी खूब चर्चा चल रही है। अब फिल्म की चर्चा से ज्यादा तारा के ‘गुस्से वाले अंदाज’ ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। खैर, बॉलीवुड में वैâमरा जहां ग्लैमर तलाशता है, वहीं कभी-कभी सितारों का गुस्सा ही सबसे बड़ा ‘कंटेंट’ बन जाता है। तारा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पोज देने पहुंचीं, लेकिन गुस्सा देकर वायरल हो गर्इं!
