सोम मिश्रा “शिवम”
बॉलीवुड स्टार नोरा फतेही स्क्रीन पर जब आती हैं, तो हर फ्रेम में धमाल कमाल होता है। आने वाली फिल्म ‘थाम्मा’ के गाने ‘दिलबर की आँखों का’ के साथ, नोरा एक बार फिर जबरदस्त दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही हैं, एक ऐसा प्रदर्शन जो प्योर सिनेमाई आकर्षण है। नोरा की दमदार मौजूदगी, बेजोड़ एक्सप्रेशन्स और तेज़तर्रार कोरियोग्राफी हर पल को पावर और ग्लैमर से भर देती है। यह सिर्फ एक और गाना नहीं है — यह नोरा फतेही का जलवा है, जो एक बार फिर यह साबित करता है कि क्यों वह आज भी बॉलीवुड की सबसे एनर्जेटिक और आकर्षक परफॉर्मर बनी हुई हैं।
आपको बता दें जब नोरा ने ‘स्त्री’ फ़िल्म के “कमरिया” में गाने से स्क्रीन पर धूम मचाई थी, तब यह गाना ४३ करोड़ से ज़्यादा व्यूज़ के साथ ग्लोबल चार्ट्स पर छा गया और बॉलीवुड डांस एंथम्स के लिए एक नया बेंचमार्क सेट कर गया। अब एक बार फिर से ‘दिलबर की आंखों का’ के साथ वह उस मुकाम को और ऊंचा उठा दिया है — जिसमें उन्होंने स्टाइल, पावर और भव्यता का ऐसा मिश्रण किया है, जिसे पहले ही साल का सबसे बड़ा डांस ट्रैक माना जा रहा है। इस अनुभव के बारे में बात करते हुए, नोरा फ़तेही ने कहा,
“‘दिलबर की आँखों का’ पर परफ़ॉर्म करना मेरे लिए बेहद रोमांचक था। हर बीट को महसूस करना और यह जानना कि ऑडियंस भी साथ में थिरकना चाहेंगे, यह बहुत ही एक्साइटिंग बना दिया। यह गाना पूरी तरह से धमाकेदार है और हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस व आइकोनिक बॉलीवुड ग्लैमर का सिलसिला आगे बढ़ाता है – वही जोश जिसे दर्शक हमेशा मुझसे देखना पसंद करते हैं। कोरियोग्राफी दमदार है, हुक स्टेप आकर्षक है, और सेट पर हर पल ऐसा लगा जैसे मैं म्यूजिक की बीट के साथ थिरक रही हूँ।” मैडॉक फिल्म्स के भव्य प्रोडक्शन द्वारा निर्मित, ‘दिलबर की आँखों का’ सहज कोरियोग्राफी, शानदार स्टाइल और ऐसी विज़ुअल ट्रीटमेंट जो हर फ्रेम को बोल्ड, ग्लैमरस और इलेक्ट्रिफाइंग बना देती है। सोशल मीडिया पर नोरा के शानदार अभिनय की प्रशंसा और फैंस नोरा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
