मुख्यपृष्ठग्लैमर‘हीरोइन बनने लायक नहीं’

‘हीरोइन बनने लायक नहीं’

हुमा कुरैशी के करियर में फिल्मों से ज्यादा कभी वजन तो कभी अफेयर की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरीं। एक रिव्यू में उनकी एक्टिंग की तारीफ तो हुई, लेकिन साथ ही उन्हें मेनस्ट्रीम एक्ट्रेस बनने के लिए ५ किलो ज्यादा बता दिया गया। इस ताने का असर ऐसा हुआ कि बाद में ‘डबल एक्सएल’ के लिए हुमा ने करीब २० किलो वजन बढ़ा लिया। एक्ट्रेस ने इस फिल्म को अपने लिए थेरेपी तक बताया। लेकिन हुमा की मुश्किलें यहीं नहीं रुकीं। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद उनका नाम डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों की दोस्ती को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ीं कि खूब गॉसिप हुई। हुमा ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया, जबकि अनुराग ने भी माना कि इन अफवाहों का असर हुमा की इमेज पर पड़ रहा था। यानी हुमा को पर्दे पर किरदारों से ज्यादा बाहर की चर्चाओं से लड़ना पड़ा!

अन्य समाचार