मुख्यपृष्ठसमाचारअफसरों ने मिट्टी के मोल खरीदी सरकारी जमीन!

अफसरों ने मिट्टी के मोल खरीदी सरकारी जमीन!

-उज्जैन के बाद अब गुजरात स्कैम

-स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनाए बंगले

सामना संवाददाता / अमदाबाद

गुजरात के नर्मदा जिले में एक अभूतपूर्व कार्रवाई के तहत पांच अवैध स्ट्रक्चर ढहा दिए गए। ये स्ट्रक्चर कथित तौर पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ से सिर्फ एक किमी दूर गरुड़ेश्वर में उन्हें आवंटित सब्सिडी वाले प्लॉट पर बनाए थे। यह बात एक अन्य अधिकारी द्वारा दायर आरटीआई पूछताछ के बाद सामने आई थी। ये प्लॉट रिहायशी मकसद के लिए १३ अफसरों को बहुत कम दरों पर आवंटित किए गए थे। उनसे १३५ वर्ग मीटर के हर प्लॉट के लिए ३७,२१० से ५०,००० रुपए लिए गए। यह कीमत राजस्व विभाग के एक सर्वुâलर को लागू करने के बाद तय की गई थी, जिसमें ९९,२५५ रुपए की वास्तविक आंकी गई बाजार कीमत में ५० से ७५ प्रतिशत की कटौती की गई थी।
१२ बेडरूम वाले ६ बंगले मिले
हालांकि, बाकी प्लॉट पर न तो आवंटन पत्रों में अनिवार्य किया गया मामूली रिहायशी निर्माण दिखा और न ही दो साल की निर्माण समय-सीमा का पालन किया गया। नाम न बताने की शर्त पर वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जब प्रशासन ने शिकायतों की जांच की, तो उन्हें छह से १२ बेडरूम वाले बहुमंजिला बंगले मिले। इनमें से छह बंगले पूरी तरह से बन चुके थे और सातवां निर्माणाधीन था। अफसरों ने बताया कि इन सभी प्रॉपर्टीज में कमर्शियल होमस्टे के साफ संकेत मिलते हैं, जो इस इलाके में एक फल-फूल रहा बिजनेस है।

अन्य समाचार