मुख्यपृष्ठनए समाचारबेहतर परवरिश पर विचार गोष्ठी का आयोजन

बेहतर परवरिश पर विचार गोष्ठी का आयोजन

सामना संवाददाता / अंधेरी

श्री नागरदास धारसी भुता हाई स्कूल, अंधेरी- पूर्व में `बेहतर परवरिश की ओर एक प्रेरणादायक कदम’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अतुल कुलकर्णी उपस्थित थे। उन्होंने बदलते सामाजिक संदर्भ में अभिभावकों की भूमिका और बच्चों के साथ संवाद की आवश्यकता पर विचार रखा।
विद्यालय के प्रबंधक कमलेश भुता, ट्रस्टी देवांगीबेन भुता, शुभेंदु भुता, तेजश्री भुता, एजुकेशन डायरेक्टर, शिक्षक, अभिभावक व छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ढोल-ताशा, लेजिम और पारंपरिक स्वागत के साथ हुई। शुभेंदु भुता ने ट्रस्ट की ओर से संपूर्ण विकास की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई ही नहीं, जीवन मूल्यों पर भी बल देता है। विद्यालय की यह परंपरा रही है कि वह समय-समय पर सामाजिक व शैक्षणिक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, नाटक और गीतों ने कार्यक्रम को मनोरम बनाया। इस दौरान `शिवकालीन सभा’ नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके मावलों की गौरवगाथा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अन्य समाचार