अमिताभ श्रीवास्तव
ब्रिटनी स्पीयर्स को कौन नहीं जानता। दुनिया में मशहूर ब्रिटनी को दुनिया की सबसे सेक्सी गर्ल होने का खिताब भी मिला है तो विश्वभर में उसके करोड़ों प्रशंसक हैं। मगर आज की हालत यदि कोई देखेगा तो हैरत में पड़ जाएगा। जी हां, ब्रिटनी के विचित्र सोशल मीडिया पोस्टों ने प्रशंसकों को लंबे समय से परेशान कर रखा है, लेकिन पिछले सप्ताह स्थिति और भी हैरतअंगेज हो गई, जब उसके प्रशंसको ने उसके गंदे घर के फर्श पर कुत्ते की बीट जैसी कोई चीज देखी। अब, जबकि उसकी दयनीय हालत के बारे में बात होने लगीं है तो पॉप मेगास्टार के करीबी लोगों ने उसके जीवन के बारे में और अधिक हैरान करने वाली सच्चाई का खुलासा किया है। बताया गया कि उसके बेतरतीब पड़े गंदे घर के अंदर के दृश्य ‘हिमशैल के टिप’ जैसे हैं। एक समय दुनिया की सबसे सेक्सी महिला चुनी गई ब्रिटनी के पास १०० मिलियन पाउंड का वेगास निवास था और वैभव भरी जिंदगी थी। मगर आज जैसे सबकुछ उजड़ता जा रहा है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या उन्हें और अधिक समर्थन की आवश्यकता है? पिछले सप्ताह, ४३ वर्षीय ब्रिटनी ने एक विचित्र वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था – लेकिन जब वह ‘पीजे’, क्रॉप टॉप, छोटे शॉर्ट्स और घुटनों तक के बूटों में नृत्य कर रही थी , तो उनकी तेज निगाहों वाले प्रशंसकों ने तुरंत नोटिस कर लिया कि पृष्ठभूमि में कुत्तों की गंदगी दिख रही है। घर बिखरा पड़ा है और उसकी हालत भी बुरी नजर आ रही है। यानि कभी नंबर वन रही सिंगर आज जिंदगी के बिखराव पर खड़ी है।
गोल्फ सुंदरी का गोल्फ दर्शकों पर हमला
खेलों में दर्शकों द्वारा हिंसक प्रवृत्ति कई बार सामने आई है जो खेलों के लिए एक काला धब्बा है। फुटबाल के दर्शकों की भिड़ंत तो जगजाहिर हैं मगर आश्चर्य होता है कि गोल्फ जैसे शांत खेल में भी अब दर्शकों ने हुडदंग मचाना शुरू कर दिया है। अब देखिए न गोल्फ की दुनिया में सबसे बड़ा और आकर्षक रायडर कप संपन्न हुआ मगर गोल्फ सुंदरी पेजे स्पिरानाक का मूड खराब हो गया है। दरअसल अमेरिका की यह पूर्व खिलाड़ी तथा मॉडल ने राइडर कप में दर्शकों के व्यवहार की आलोचना की है और बदलाव का आह्वान किया है। उसने दर्शकों पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं इस बात से प्रभावित नहीं हूं कि खिलाड़ियों को भीड़ से गालियां खानी पड़ीं। रोरी मैक्लरॉय और शेन लोरी जैसे टीम यूरोप के सितारों को टूर्नामेंट के दौरान कई बार दर्शकों की गालियों का सामना करना पड़ा। ३२ वर्षीय पेजे को भीड़ में हुए विवाद पर कोई आश्चर्य नहीं हुआ और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सभी खेलों में प्रशंसकों के व्यवहार में बड़े बदलाव का आह्वान किया, क्योंकि उन्होंने हाल ही में एक फुटबॉल खेल में हुई ‘घृणित’ घटना को याद किया। उन्होंने लिख ‘दुख की बात है कि मैं राइडर कप में प्रशंसकों के व्यवहार से हैरान नहीं हूं, क्योंकि यह अधिकांश खेल आयोजनों में सामान्य बात हो गई है और मेरी राय में इसे सभी खेलों में बदलने की जरूरत है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
