अमिताभ श्रीवास्तव
टेनिस जगत में इस समय आर्यना सबालेन्का का डंका बज रहा है। कभी स्टेफी ग्राफ, सबतिनी, अन्ना कोरोनिकोवा, मारिया शारापोवा जैसी खिलाड़ियों ने अपनी खूबसूरती के साथ टेनिस में जलवा बिखेरा था तो इस वक्त आर्यना ही हैं जो टेनिस कोर्ट के अलावा कोर्ट से बाहर भी अपने ग्लैमर से जलवा बिखेरती हैं और उसके प्रशंसक दीवाने हैं। अब देखिये न, आर्यना पूल के किनारे क्या कर रही है जो देखते ही देखते उनके इंस्टाग्राम पर लाइक, कमेंट्स की बाढ़ आ गई? दरअसल, इंस्टा पर एक नई पोस्ट में टॉपलेस होकर आर्यना ने अपने प्रशंसकों को चौंका दिया। इस पोस्ट में सबालेंका को पूल के किनारे स्विमवियर में आराम फरमाते हुए वैâमरे की ओर देखकर आंख मारते हुए तथा अपनी टॉपलेस तस्वीर में अपनी टैन लाइन्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। टेनिस स्टार ने अपने ३.३ मिलियन फॉलोअर्स के लिए तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसका शीर्षक था ‘धूप में बिताया गया एक दिन।’
यह पोस्ट उनके अकाउंट पर साझा की गई नवीनतम तस्वीरों में से एक है। ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों के बीच यानी अमेरिकन ओपन से पहले विश्व की यह नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इन दिनों मियामी में धूप सेंक रही हैं। सबालेंका को उम्मीद है कि वह इस महीने के अंत में न्यूयॉर्क में जीत के साथ अपने मौजूदा तीन ग्रैंड स्लैम जीतों की संख्या में इजाफा करेंगी। २७ वर्षीय खिलाड़ी पिछले महीने विंबलडन टूर्नामेंट में चार खिताब जीतने से चूक गई थीं।
युद्ध के बीच बिकिनी झड़प
युद्ध हो तो देश की भक्तिभावना चरम पर रहती है। यही वजह है कि दुश्मन देश की कोई भी बात हजम नहीं होती। अब देखिए न, एक अजीब मामला पूरी दुनिया में सुर्खियां बन गया है। सब जानते हैं कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और इसी मध्य एक चौंकाने वाला क्षण आया जब युद्धग्रस्त यूक्रेन में बिकिनी पहनी महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दरअसल, काले सागर के ओडेसा समुद्र तट पर रूसी संगीत बजा रहे एक समूह के कारण झगड़ा शुरू हुआ। यहां सार्वजनिक रूप से रूसी संगीत बजाना प्रतिबंधित है और कम से कम लोकप्रिय गोल्डन बीच पर तो किसी भी प्रकार का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाता है। जो फुटेज जारी हुए उसमें महिलाओं को एक-दूसरे से भिड़ते हुए दिखाया गया है। िबकिनी पहनी इन महिलाओं में कोई चोटी पकड़ कर खींच रही है तो कोई धक्का देकर गिरा रही है। कोई एकदम से गुत्थम गुत्था है तो कोई कपड़े फाड़ने में लगी है। कई महिलाओं की बिकिनी भी फाड़ दी गई। इन्हें देखकर किनारे पर लेटी महिलाएं भी दौड़ कर आती है और भिड़ जाती हैं। मामला यहीं शांत नहीं होता, बल्कि जो कुछ पुरुष यहां थे वे भी नंग-धड़ंग इन सबमें कूद कर हाथ साफ करते हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में कुछ की मौत भी हुई और कई महिलाएं घायल हो गईं। बहुत देर तक मामला शांत नहीं हुआ। स्ट्राना समाचार आउटलेट के अनुसार छुट्टियां मनाने आए लोगों के बीच समुद्र तट पर रूसी भाषा में एक गाना बजाए जाने के बाद झगड़ा हो गया। ज्ञात रहे कि युद्ध के दौरान ओडेसा में प्रतिदिन ड्रोन या मिसाइल हमले होते रहे हैं। यह प्रसिद्ध गोल्डन बीच आमतौर पर संघर्ष से थोड़ी राहत प्रदान करता है। मगर यहां भी राहत कोसों दूर हो गई है। सेना ने इस किनारे को फिलहाल बंद कर दिया है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
