अमिताभ श्रीवास्तव
अजब दुनिया का गजब मामला है। एक लड़की और ढेर सारे प्रस्ताव। वह भी सामान्य जनता के नहीं बल्कि फुटबॉल टीमों के खिलाड़ियों के। मेरे साथ डेट पर चलोगी? जी हां, यह संदेश है सिडनी स्वीनी के लिए। जिसे प्रीमियर लीग के फुटबाल सितारों से ढेरों संदेश मिल रहे हैं, जिनमें उन्हें डेट पर यूरोप ले जाने की पेशकश की जा रही है। २७ वर्षीय यूफोरिया स्टार व खूबसूरत मॉडल स्वीनी को मैनचेस्टर यूनाइटेड, लिवरपूल और आर्सेनल के फुटबॉल खिलाड़ियों ने डेटिंग प्रस्ताव दिया है। पर बेचारे खिलाड़ी, इस सारे प्रस्तावों को स्वीनी ने अस्वीकार कर दिया है। यह सब जानते हैं कि सिडनी स्वीनी इस वर्ष के शुरुआत में अपने पूर्व मंगेतर, निर्माता जोनाथन डेविनो से अलग हो गईं है। अब अकेली रहती है तो देखिये कितने लोग उसके लिए पागल हैं। दरअसल कहा जा रहा है कि वह अमेरिका में डेटिंग कर रही हैं। ऐसा बताया गया कि ‘उनके इंस्टाग्राम डीएम उन प्रसिद्ध पुरुषों के संदेशों से भरे हुए हैं जो उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। ये ज्यादातर खिलाड़ी मैनचेस्टर यूनाइटेड, लिवरपूल और आर्सेनल जैसी टीमों के लिए खेलते हैं। वे उसे यूरोप में मिलने और डेट पर ले जाने की पेशकश करते हैं, लेकिन वह ऐसी नहीं है जो उनके साथ जाए।’ मजा यह है कि उनमें से कुछ लोग बहुत ज़िद करते हैं और उन्हें फूल भेजने के लिए उनका पता भी ढूंढने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह हमेशा मना कर देती हैं। स्वीनी का इनकार सबका दिल तोड़ रहा है। किंतु ये मामला इन दिनों खूब सुर्खियों में है।
पैराशूट पर यौन उत्पीड़न
यह एक ऐसा उदाहरण है, जिसे अब समझना होगा। ख़ासकर महिलाओं को क्योंकि महिलाएं जब रोमांच के नाम पर पैराशूट का आनंद लेती हैँ तो उनके साथ एक अनुभवी व्यक्ति भी होता है। ऐसे में जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति साफ सुथरे दिमाग का हो क्योंकि एक ब्रिटिश पर्यटक का दावा इन दिनों सुर्खियों में है जिससे इस पूरे उद्योग के प्रति संदेह पैदा होने लगा है। उसने दावा किया है कि पैरासेल ऑपरेटर ने हवा में उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। ५२ वर्षीय मिशेल विल्सन ने बताया कि रोमांचकारी सफर के दौरान साथी व्यक्ति ने उन्हें दबाया और उनके साथ छेड़छाड़ की। उसने कहा, ‘मुझे अपमानित और गंदा महसूस हुआ और मैं डर गई।’ मिशेल ने अपने एक मित्र के साथ मिलकर पैरासेल उड़ान की योजना बनाई थी, लेकिन उन्हें बताया गया कि बहुत तेज हवा चल रही है, इसलिए उन्हें अलग-अलग जाना होगा, एक ऑपरेटर के साथ। उसने बताया कि उसकी दोस्त पहले ऊपर गई और ‘बिना किसी परेशानी के वह वापिस आ गई। लेकिन तीन बच्चों की मां मिशेल का ट्यूनीशिया के सूसे में अनुभव, जहां उनके पीछे एक युवक बंधा हुआ था, बहुत अलग था। साउथपोर्ट, मर्सीसाइड की इस महिला ने बताया कि वह एक जवान लड़का था, शायद लगभग २० साल का। यह एक भयानक अनुभव था और मैं सचमुच डर गई थी। हवा में लटके रहने पर मैं खुद को असहाय महसूस कर रही थी।’ जब वह उतरी तो फूट-फूटकर रोने लगी और उसने जल क्रीड़ा केंद्र के प्रबंधक से शिकायत की, फिर स्थानीय पुलिस से। उसने ऐसे किसी भी उड़ान के लिए लोगों को सचेत भी किया है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
