अमिताभ श्रीवास्तव
-जर्मनी के दिग्गज लोथर मैथ्यूस का दावा है कि खिलाड़ियों का ध्यान परिवार, पत्नी और गर्लफ्रेंड में बंट गया, जिससे प्रदर्शन प्रभावित हुआ और टीम विश्व कप से बाहर हो गई।
-पराग्वे की जीत का जश्न मनाते समय सुपरफैन मारिसोल ओल्मेडो वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हुईं। उन्होंने सहजता से स्थिति संभाली और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कर खुशी जताई।
चार बार की विश्व विजेता टीम जर्मनी को पराग्वे ने उलटफेर करते हुए पेनल्टी शूटआउट में हराकर विश्वकप से क्या बाहर कर दिया पूरा जर्मनी दु:ख में डूब गया है। अब कहा जाने लगा है कि टीम की हार खिलाड़ियों के साथ उनकी पत्नी और गर्लफ्रेंड्स को रहने की अनुमति के कारण हुई हैं। जी हां, लोथर मैथ्यूस का मानना है कि जर्मनी के विश्व कप से अप्रत्याशित बाहर होने के लिए पत्नियों और गर्लफ्रेंड जिम्मेदार हैं। जर्मनी के दिग्गज मैथ्यूस ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों पर पानी फिरने के बाद डाई मानशाफ्ट के सबसे बड़े नामों की पत्नियां और भागीदारों पर सनसनीखेज तरीके से हमला किया। बायर्न म्यूनिख के पूर्व मिडफील्डर का मानना है कि टीम के भीतर कुछ अनबन थी क्योंकि खिलाड़ी अपने प्रियजनों के लिए यात्रा की योजना बनाने में व्यस्त थे। १९९४ के विश्व कप में जर्मनी की कप्तानी करते समय मैथ्यूस खुद भी इसी तरह की स्थिति में थे। उन्होंने बताया कि मैदान के अंदर और बाहर, बहुत कुछ समझने जैसा है। पत्नियां, परिवार, हर कोई इसमें शामिल था। मुझे समझ नहीं आता कि शुरुआत से ही सभी परिवारों को शामिल करना क्यों जरूरी है। यह सब टीम के भीतर का ही मामला था। यह कभी मीडिया में नहीं आया, लेकिन मुझे पता है कि इस पर चर्चा हुई थी।’ अपनी पत्नी, मां और गर्लफ्रेंड के चक्कर में खिलाड़ी खेल पर ध्यान नहीं दे पाए। और हारकर बाहर हो गए।
जोश में खो बैठी होश
अब जब इतनी बड़ी जीत हो तो जोश भी सातवें आसमान पर होता है। इसी जोश के चक्कर में पराग्वे की एक फैन जश्न में इतनी डूब गई कि उसे अपने कपड़ों तक का ध्यान भी नहीं रहा। जर्मनी पर पराग्वे की अप्रत्याशित विश्व कप जीत का जश्न मनाते समय एक वायरल वीडियो में पराग्वे की एक फैन वायरल हो गई। जर्मनी को हरा देने के बाद पराग्वे देश में जबरदस्त जश्न का माहौल पैदा हो गया है और इस जश्न में उसकी ग्लैमरस सुपरफैन मारिसोल ओल्मेडो भी शामिल थीं । यह मॉडल अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ अपने गृहनगर की टीम क्लब गुआरानी की भी बहुत बड़ी समर्थक है। वो इस मैच को देखने के लिए बोल्ड आउटफिट्स में थी। पराग्वे जीता तो उसकी खुशी में वह झूम उठी। ऐसे में उसके आउटफिट का जिपर खुल गया हालांकि जल्दी से उसने अपने ब्रेस्ट ढंकने की कोशिश की मगर तब तक कैमरे क्लिक कर चुके थे। उस वक्त जोश में वो वार्डरोब का शिकार तो हुई मगर शर्माई नहीं। उसने स्थिति को बखूबी से संभाल लिया और खुशी में झूमते हुए वह अपनी सीट पर लौटी भी। मारिसोल ने अपने कपड़ों की इस गलती समेत पूरा वीडियो अपने २,७३,००० इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ शेयर भी किया और अपने देश की जीत पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए लिखा, ऐसा हो जाता है जब आप जश्न में डूबे हों।
