अमिताभ श्रीवास्तव
यह एक ऐसी बीमारी है, जिसे छिपा पाना कठिन है। जी हां, समलैंगिकता एक तरह से बीमारी ही है। अक्सर प्रेम के नाम पर आकर्षण की पूर्ति की जाती है। मगर यहां शायद प्रेम भी था, क्योंकि दोनों ने कई वर्ष तक छिपाए रखी थी बात। वो सेना में थी और सेना में उस वक्त समलैंगिक होना अपराध माना जाता था। लिहाजा, दोनों ने उजागर नहीं होने दिया। कभी ओलिंपिक में डबल गोल्ड मैडल विजेता डेम केली होम्स ने आखिरकार सगाई कर ली है। उसने तीन साल पूर्व समलैंगिक होने की बात स्वीकार की थी, अब नए जीवन की तरफ कदम बढ़ाए हैं। पूर्व एथलीट ने इस वर्ष की शुरुआत में अपनी गर्लफ्रेंड, मसाज थेरेपिस्ट लुईस कुलेन से यह प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने स्वीकार कर लिया और अब दोनों ने सगाई कर ली है। बताया गया कि यह एक सुखद अंत है, क्योंकि वह कई वर्षों तक यह सोचती रही कि सेना में रहते हुए समलैंगिक संबंधों के कारण उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह उस समय की बात है, जब सेवारत सैनिकों के लिए समलैंगिकता अवैध थी। दो साल पहले इस रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते हुए केली ने कहा था: ‘वह मुझे प्यार करती है। मैं बस खुश हूं।’ चैंपियन धावक ने कहा कि उन्हें लगता है कि यदि इस निर्णय का उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता तो वह और भी अधिक स्वर्णपदक जीत सकती थीं। बहरहाल, अब दोनों एक साथ हैं और दोनों के संबंधों को लेकर भी किसी को कोई परेशानी नहीं है। इसलिए सगाई के बाद जल्द शादी कर घर बसाने की योजना बना रही है।
घरेलू हिंसा में शाकारी को जेल
ओलिंपिक चैंपियन एथलीट शाकारी रिचर्डसन को कौन नहीं जानता। ट्रेक पर अपने पैâशनेबल लुक के कारण प्रसिद्ध शाकारी को अपने प्रेमी क्रिश्चियन कोलमैन के साथ विवाद के बाद कथित घरेलू हिंसा के आरोप में हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। है न अजीब। पिछले वर्ष पेरिस ओलिंपिक में ४०० मीटर रिले में स्वर्णपदक तथा १०० मीटर में रजतपदक जीतने वाली इस धाविका को लगभग २० घंटे तक हिरासत में रखा गया था। ऐसा माना जा रहा है कि रिचर्डसन का अपने प्रेमी और साथी एथलीट क्रिश्चियन कोलमैन के साथ सिएटल हवाई अड्डे पर टीएसए सुरक्षा चौकी के पास गरमागरम विवाद हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया है कि रिचर्डसन ने अपने प्रेमी को कई बार जोर से धक्का दिया। घटना का फुटेज हवाई अड्डे पर लगे सुरक्षा वैâमरे में वैâद हो गया, जिसे पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त संभावित कारण माना। क्लिप में कथित तौर पर दिखाया गया है कि रिचर्डसन अपने बाएं हाथ से कोलमैन का बैग पकड़ती हैं और फिर उसे दूर धकेल देती हैं। इसके बाद वह कोलमैन का रास्ता रोककर उसे दीवार में धकेलती हुई दिखाई दी। पुलिस रिपोर्ट में बाद में कहा गया कि रिचर्डसन ने कोलमैन पर कोई वस्तु फेंकी थी, जिसके बारे में टीएसए ने संकेत दिया कि वह हेडफोन हो सकता है। ताजा खबर है कि मामला अब साफ हो गया है। ओलिंपिक खिलाड़ी को जेल से रिहा कर दिया गया है, क्योंकि कोलमैन ने कथित तौर पर आरोप लगाने से इनकार कर दिया था और पीड़ित होने से इनकार कर दिया।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
