मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : मुझे नहीं लड़ना उससे!

आउट ऑफ पवेलियन : मुझे नहीं लड़ना उससे!

अमिताभ श्रीवास्तव

सोशल मीडिया पर जिसे जैविक पुरुष कहा जाता है, उस अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ को जानते हैं? हालांकि, रिंग में वह महिला खिलाड़ी के तौर पर उतरती हैं। इसी विवाद के चलते वह चर्चा में आई थीं। अब उनकी रिंग में वापसी मुश्किल में पड़ गई है, क्योंकि उनकी प्रतिद्वंद्वी ने मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया है। अल्जीरियाई खिलाड़ी इमान खलीफ अगले महीने क्लेरिडा साराबिया से भिड़ने वाली थीं। बता दें कि २०२४ पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली इमान के लिए यह प्रतिबंध के बाद पहला मुकाबला था। लेकिन साराबिया के मुकाबले से हटने के बाद अब उन्हें नए प्रतिद्वंद्वी की तलाश है। प्रमोटर स्टेयर इवेंट के एक प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया, ‘प्रशासनिक कारणों से प्रतिद्वंद्वी टीम को मुकाबले से हटना पड़ा। हालांकि, मुकाबला अभी भी १५ दिसंबर को निर्धारित है। हम जल्द ही नए प्रतिद्वंद्वी के नाम की घोषणा करेंगे।’ २१ वर्षीय डच मुक्केबाज साराबिया ने अभी तक मुकाबले से हटने के अपने फैसले पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। हालांकि, उनकी प्रमोटर कंपनी सुबे ला मानो प्रमोशन्स ने कहा कि पेशेवर हितों पर गंभीरता से विचार करने के बाद उन्हें मुकाबले से हटाने का फैसला लिया गया।
मारिया का ऑफर
मारिया गार्डियोला सोशल मीडिया पर अपने हैरान करने वाले पोस्ट के लिए जानी जाती हैं। उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने लाखों फॉलोअर्स का ध्यान खींचा है। मारिया बार्सिलोना और मैनचेस्टर सिटी के पूर्व मैनेजर पेप गार्डियोला की बेटी हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का इस्तेमाल फैशन और दुनिया घूमने के अपने शौक को दिखाने के लिए करती हैं। पिछले मंगलवार को २५ वर्षीय मारिया ने अपने दस लाख फॉलोअर्स के साथ पेरिस में हालिया गतिविधियों की तस्वीरें साझा कीं। इनमें से एक तस्वीर ने खास तौर पर उनके फॉलोअर्स का ध्यान खींचा। तस्वीर में मारिया सफेद खुली शर्ट पहने बाथरूम में सेल्फी के लिए पोज देती नजर आर्इं। उनकी इस तस्वीर पर फॉलोअर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं और उनके लुक की तारीफ की। पेप गार्डियोला और उनकी पूर्व पत्नी क्रिस्टीना सेरा की सबसे बड़ी संतान मारिया एक मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह फैशन इंडस्ट्री में काम करती हैं। उन्होंने २०२३ में लंदन के इंस्टीट्यूटो मारांगोनी से फैशन बिजनेस में स्नातक की डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कई भूमिकाओं में काम किया, जिनमें विक्टोरिया बेकहम के साथ इंटर्नशिप भी शामिल है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार