अमिताभ श्रीवास्तव
बॉक्सिंग तो खून खराबे वाला ही खेल है और बॉक्सर इसे पसंद भी करते हैं, मगर हेवीवेट के विश्व चैंपियन रहे फैबियो वार्डली की बीवी को खून पसंद नहीं है। वो अपने पति को मार खाते हुए नहीं देखना चाहती बावजूद वो उसके मुकाबले में उपस्थित रहती है। याद रहे कि ३१ वर्षीय इप्सविच के इस हीरो ने पिछले साल मई में ११ भयंकर राउंड के बाद अपना डब्ल्यूबीओ हेवीवेट विश्व खिताब खो दिया था। हैरानी की बात यह है कि ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय उन्होंने रीमैच की मांग की और अपनी गलतियों से सीखने का वादा किया है। लेकिन होमवर्क तभी शुरू हुआ जब वह अपनी बीवी शार्लोट के सो जाने के बाद अपनी वीडियो रिर्काडिंग देख सका। सफोक के इस स्टार ने कहा, ‘मैंने इसे कुछ हफ्ते बाद दोबारा देखा, किसी खास वजह से नहीं। लेकिन मेरी पत्नी को यह बिल्कुल पसंद नहीं है, इसलिए मुझे उसके और बच्चे के सोने का इंतजार करना पड़ा। मुझे वहां अकेले बैठकर सब कुछ समझना पड़ा। मेरी पत्नी पहले वाले कार्यक्रम में भी मौजूद थी और इस वाले कार्यक्रम में भी मौजूद रहेगी। हालांकि उसे यह बात कितनी भी नापसंद हो, वह मुझसे इतना प्यार करती है कि वह वहां मौजूद हुए बिना नहीं रह सकती।’
जेनी की सेल्फी
पूर्व टेनिस स्टार और बीबीसी की विशेषज्ञ जेनी बुशार्ड ने अपनी कुछ ऐसी सेल्फियां पोस्ट की हैं, जिन्हें अश्लील कहा जा सकता है। वो ऐसा करती रहती है। अब उसके फॉलोअर्स चौंकें या तारीफ करें, उसे परवाह नहीं रहती। टेनिस की पूर्व खिलाड़ी संन्यास लेने के बाद भी काफी व्यस्त रहती है। वह बीबीसी के टेनिस कवरेज में नियमित रूप से दिखाई देती हैं, साथ ही साथ टेनिस के स्पिन-ऑफ खेल पिकलबॉल में भी अपना करियर शुरू कर रही हैं। बुशार्ड अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शानदार निजी जिंदगी की झलकियां दिखाती रहती हैं, जहां उनके २२ लाख फॉलोअर्स हैं। और पिछले दिनों तो वे प्रशंसक बेहद खुश हुए जब उन्हें बुशार्ड की शरद ऋतु की पसंदीदा तस्वीरों का एक सेट दिखाया गया। इनमें जेनी की एक अश्लील बाथरूम सेल्फी भी शामिल थी, जिसमें उन्होंने पारदर्शी तेंदुए के प्रिंट वाला टॉप पहना हुआ था। उन्होंने तस्वीरों के साथ फैप्शन लिखा, ‘पतझड़ का मौसम उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा रहा है।’ बुशार्ड के प्रशंसकों ने नए अपलोड की सराहना करने के लिए कमेंट् बॉक्स भर दिए।
