गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन बनाए रखनेवाले भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर खबर है कि चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूरी बनाए रखनेवाले हार्दिक ने सफलतापूर्वक रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है। अब वो दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ आगामी टी२० अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के लिए तैयार हैं। २१ अक्टूबर से ३० नवंबर तक नेशनल क्रिकेट अकादमी के सीओई में अपना गहन रिहैब और रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल पूरा करनेवाले पांड्या को लेकर सीओई ने आधिकारिक तौर पर टी२० इंटरनेशनल फॉर्मेट में उन्हें खेलने के लिए मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के बाद हार्दिक का दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ होनेवाली टी२०आई सीरीज में भारतीय टीम में वापसी करना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लौटने से पहले उनकी फिटनेस और शारीरिक सहनशक्ति की अंतिम जांच की जाएगी। इसके लिए हार्दिक को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कम से कम दो मैच खेलने होंगे। इन मैचों के दौरान हार्दिक के प्रदर्शन और शारीरिक प्रतिक्रिया पर बीसीसीआई की कड़ी नजर रहेगी।
