हिमांशु राज
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी हमेशा से लोगों की फेवरेट रही है। दोनों की लव स्टोरी पहले सुर्खियों में रही और अब शादी को पूरे दो साल हो चुके हैं। इसी बीच खुशखबरी यह है कि कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाला है। हाल ही में परिणीति ने अपने टॉक शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मेहमान बनकर पहुंचे कोई और नहीं बल्कि उनके पति राघव चड्ढा थे। मंच पर पति को देखकर परिणीति थोड़ी शरारती हो गईं और सवाल-जवाब का खेल शुरू कर दिया। पहला सवाल बड़ा मजेदार था। “तुमने हमारे लिए चाय कब बनाई थी?” इस पर राघव ने हंसते हुए गोल-मोल जवाब दिया—“आप आम खाइए, गुठलियां क्यों गिनती हैं?” फिर थोड़ी सफाई भी देते नज़र आए कि चाय उन्होंने कई बार बनाई है।परिणीति यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने छेड़ते हुए कहा, “डेटिंग डेज़ में लड़के सपनों के महल बना देते हैं, लेकिन शादी के बाद सब बदल क्यों जाता है!” इस पर राघव को बड़ी मुश्किल से जवाब देना पड़ा और ऑडियंस हंसी से लोटपोट हो गई। यह वीडियो फैन्स के बीच खूब वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि दोनों की नोकझोंक उतनी ही प्यारी है, जितनी उनकी साथ वाली तस्वीरें।
