मुख्यपृष्ठनए समाचारमुंबई मनपा में पार्किंग की समस्या...ज्यादातर जमीन मेट्रो रेल के अधीन होने...

मुंबई मनपा में पार्किंग की समस्या…ज्यादातर जमीन मेट्रो रेल के अधीन होने से बाधाएं

-वाहन पार्किंग के लिए जगह नहीं बचने की शिकायत

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के पास की अधिकांश जमीन मेट्रो रेल के अधीन हो गई है। इस वजह से वहां वाहन पार्किंग के लिए जगह नहीं बची है। पहले, मनपा मुख्यालय के आस-पास के क्षेत्र में पार्षदों की गाड़ियां पार्क की जाती थीं। लेकिन मेट्रो रेलवे के कई प्रवेश द्वार इसी क्षेत्र से निकलते हैं, अब इस क्षेत्र में गाड़ियां पार्क करने की समस्या और बढ़ गई है।
मुख्यालय परिसर में पार्क होती थीं २०० से अधिक कारें
मेट्रो रेलवे का प्रवेश द्वार भी मनपा मुख्यालय के पास फुटपाथ पर बना दिया गया है। नगर निगम मुख्यालय में लगभग २२७ कारों की पार्किंग की व्यवस्था होती थी। राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान यह समस्या और भी बढ़ जाती है। मुख्यालय परिसर में कम से कम २०० से अधिक कारें पार्क होती हैं। ये कारें मनपा मुख्यालय और जिमखाना के सामने खुली जगह पर खड़ी पार्क होती थीं, और कुछ कारें कार्यक्रम समाप्त होने तक फुटपाथ पर खड़ी पार्क होती थीं। लेकिन अब जब ये जगह खाली हैं, इसलिए मनपा प्रशासन के लिए पार्षदों के वाहनों की पार्किंग की समस्या एक गंभीर सवाल बन गई है। कम से कम तीन सौ कारों के लिए पार्किंग स्थान की आवश्यकता है।
मनपा को उपलब्ध करानी होगी ३०० वाहनों के लिए पार्किंग
महापौर, मुंबई मनपा आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त के वाहनों के लिए नए मुख्यालय भवन के भूतल में पार्किंग की व्यवस्था है। जबकि अन्य अधिकारियों के वाहन दोनों भवनों के बीच और कुछ आसपास पार्क किए जाते हैं। इन वाहनों की संख्या लगभग १०० है। इसके अलावा नगरसेवकों के वाहन भी मनपा मुख्यालय में आएंगे, इसलिए मनपा को तीन सौ वाहनों के लिए पर्याप्त पार्विंâग की जगह उपलब्ध करानी होगी। मनपा के चुनाव के बाद पार्किंग की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। इसलिए आसपास के इलाकों में जगह तलाशने का काम चल रहा है, और मेट्रो सिनेमा, आजाद मैदान, जीपीओ, खादी ग्रामोद्योग के कुछ इलाकों में जगह आरक्षित करनी पड़ेगी। फिलहाल यहां पार्विंâग के लिए जगह की तलाश जारी है।

अन्य समाचार