– सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जेदवी / मुंबई
एक बार फिर रेलवे प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। हाल ही में बोरीवली से चर्चगेट जाने वाली लोकल ट्रेन के फर्स्ट क्लास डिब्बे में एक सफाईकर्मी को बड़ी बेफिक्री से कचरे का डिब्बा ले जाते हुए देखा गया। इस नजारे ने फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे यात्रियों का पारा चढ़ा दिया।
एक तरफ रेलवे प्रसाशन प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में सीसीटीवी वैâमरे, आरपीएफ-जीआरपी की तैनाती और सख्त निगरानी का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ फर्स्ट क्लास डिब्बे में कचरे का डब्बा देखकर यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। यात्रियों का कहना है कि अगर सफाईकर्मी को कचरे का डिब्बा ले ही जाना है तो उसके लिए लगेज डब्बा है, फर्स्ट क्लास नहीं।
फर्स्ट क्लास के डिब्बे में कचरे के डिब्बे को देख यात्रियों ने तंज कसते हुए कहा कि सीसीटीवी वैâमरे और सुरक्षाकर्मी आखिर कर क्या रहे थे? क्या किसी जिम्मेदार अधिकारी की नजर इस पर नहीं गई? फर्स्ट क्लास में सफर करनेवाले यात्रियों का कहना है कि वे अधिक किराया सुविधा के लिए देते हैं, असुविधा के लिए नहीं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि रेलवे जहां बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई कर करोड़ों रुपए वसूलकर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं चरसी, आवारा और मनचले रोजाना फर्स्ट क्लास के महिला और पुरुष डिब्बों में धड़ल्ले से घूमते नजर आते हैं। ऐसे लोगों को न रोकने वाली रेलवे कचरे के डिब्बे को फर्स्ट क्लास में घुमाने की अन्ाुमति देती दिखाई देती है। हर दिन नई समस्याओं से जूझ रहे यात्रियों का कहना है कि रेलवे प्रशासन आंखें मूंदे बेखबर बैठा है।
