उर्वशी रौतेला फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टोरीज शेयर कीं, जो पूरी तरह से प्रियंका चोपड़ा द्वारा पहले शेयर की गई थीं। प्रियंका ने गांधी जयंती, दशहरा और प्राइमेटोलॉजिस्ट जेन गुडॉल को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी स्टोरीज पर पोस्ट किए थे। उर्वशी ने इन्हीं पोस्ट को रीपोस्ट कर दिया, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद मच गया। कई यूजर्स ने इसे कॉपीवैâट बताया और उनका मजाक उड़ाया। कुछ लोगों ने उर्वशी की समझदारी पर सवाल उठाए तो कुछ ने इसे मजेदार भी कहा। एक यूजर ने लिखा कि जैसे वह स्कूल के दिनों में अपने क्रश का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करती थीं। यह मामला रेडिट पर भी वायरल हुआ, जहां उनके इस कदम को लेकर खूब बातें हुईं। इस बार भी उर्वशी की हरकतों ने उन्हें आलोचनाओं के घेरे में ला दिया।
