मुख्यपृष्ठनए समाचारकचरे के ढेर और अवैध होर्डिंग्स से मुंबई हुई बदसूरत! ...आदित्य ठाकरे...

कचरे के ढेर और अवैध होर्डिंग्स से मुंबई हुई बदसूरत! …आदित्य ठाकरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र

सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई को बदसूरत बनाने वाले कचरे के ढेर और चौक-चौराहों पर लगाए जानेवाले अवैध राजनीतिक होर्डिंग्स पर कार्रवाई की जाए। शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने मनपा आयुक्त भूषण गगराणी को पत्र लिखकर यह मांग की है। उन्होंने पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि कचरे के ढेर और राजनीतिक होर्डिंग्स से मुंबई बदसूरत हुई है। पत्र में आदित्य ठाकरे ने लिखा है कि पिछले दो वर्षों से हम देख रहे हैं कि मुंबई की कई गलियों के कचरे समय पर नहीं उठाए जा रहे। १५ वर्षों से जो नहीं हो रहा था, वह अब हो रहा है। कचरा जमा होकर पड़ा रहता है। सिर्फ कोनों में नहीं, बल्कि कई चौराहों, महत्वपूर्ण सड़कों, धार्मिक स्थलों, इमारतों के बाहर कचरे के ढेर दिखाई देते हैं। हमें पूछना था कि क्या हुआ? क्या यंत्रणा बदल गई या ठेकेदार बदल गया है? आदित्य ठाकरे ने पत्र में आगे लिखा कि दूसरा महत्वपूर्ण विषय राजनीतिक होर्डिंग और बैनर्स का है। मुझे याद है कि कुछ वर्ष पहले कोर्ट ने सभी अवैध होर्डिंग-बैनर्स पर प्रतिबंध लगाया था। मनपा ने उस आदेश का अर्थ यह निकाला कि सिर्फ विपक्षी पार्टी के होर्डिंग हटाओ।

सरकार खुद ही लगाती है अवैध होर्डिंग
अब अगर कोई विदेशी मेहमान हों तो सरकार खुद ही खुलेआम अवैध होर्डिंग लगाकर शहर को और अधिक बदसूरत करती है और मनपा सिर्फ विपक्षी पार्टी और मंडलों के होर्डिंग्स पर ही कार्रवाई करती है।

अन्य समाचार