डायमंड गार्डन–मंडाले के पहले चरण का उद्घाटन
जेदवी / मुंबई
मनपा चुनाव के पास आते ही महायुति सरकार अचानक फुर्ती में आ गई है। मेट्रो-२बी के डायमंड गार्डन–मंडाले पहले चरण के उद्घाटन को दो बार टालने के बाद अब कल इसके पहले चरण के उद्घाटन का पैâसला किया गया है। पीएम मोदी के उपलब्ध न होने के बाद सीएम फडणवीस ने झंडी दिखाने का पैâसला किया है ताकि चुनाव में इसका लाभ लिया जा सके।
चुनाव की आहट सुनते ही बंद पड़े प्रोजेक्ट खोलने और नई परियोजनाओं की घोषणाओं की मानो बाढ़ आ गई है। ४ दिसंबर को मेट्रो-२बी के उद्घाटन के साथ दो और परियोजनाओं का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे। अंधेरी पश्चिम से मंडाले तक इस मेट्रो का पहला चरण तैयार है, जबकि ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक की टनल परियोजना के लिए टीबीएम मशीनें भी भूमिगत जाने को तैयार रखी गई हैं। इन्हें भी उसी कार्यक्रम में जमीन के नीचे उतारा जाएगा। साथ ही ठाणे के तीन हाथ नाका जंक्शन के यातायात सुधार प्रोजेक्ट का भूमिपूजन भी तय है।
लेकिन जनता के बीच बड़ा सवाल यही है कि जब उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होना था और कार्यक्रम उनकी तारीख के इंतजार में दो बार बदला गया तो अब अचानक मुख्यमंत्री ही झंडी क्यों दिखाने जा रहे हैं? इस मेट्रो को सीएमआरएस का प्रमाणपत्र मिल चुका है। मूल योजना यह थी कि भूमिगत मेट्रो के पूरे होने के बाद इसे शुरू किया जाए, लेकिन सीएमआरएस मंजूरी में देरी से यह अटका रहा।
