मुख्यपृष्ठनए समाचारसीएम के बयान से भड़की राजनीति...मराठी-हिंदी भाषियों में झगड़ा लगा रही है...

सीएम के बयान से भड़की राजनीति…मराठी-हिंदी भाषियों में झगड़ा लगा रही है भाजपा… निशिकांत दुबे को लेकर विपक्ष का फडणवीस पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया है कि अगर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे मुंबई आते हैं तो उनके साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा। इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है। सीएम देवेंद्र फडणवीस का बयान समाज में संतुलन बनाने के बजाय आग में और घी डालने का काम किया है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में जबरन त्रिभाषा विवाद में शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने आक्रामक रुख अपनाया था और सरकार को निर्णय बदलने के लिए मजबूर किया। इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगातार महाराष्ट्र और मराठी लोगों के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणियां कीं। उन्होंने कई भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल कर मराठी समाज और हिंदी भाषी समाज के बीच झगड़ा लगाने और उकसाने का प्रयास किया था।
भाजपा की इस गंदी राजनीति के लिए चौतरफा निंदा आहुति थी। मामला आज भी शांत नहीं हुआ है। राज्य में इस बयान को लेकर गुस्सा फैला हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह कहकर कि निशिकांत दुबे के साथ मुंबई में कोई दुर्व्यवहार नहीं होगा, एक नया विवाद जन्म दे दिया।
संसद में महिला सांसदों ने घेरा
बता दें कि महाराष्ट्र में द्वेष फैलाने की भाषा बोलनेवाले दुबे को महाराष्ट्र की महिला सांसदों ने संसद भवन की लॉबी में घेर लिया था और ‘जय महाराष्ट्र’ के नारे लगाए थे। कांग्रेस की सांसद वर्षा गायकवाड़, शोभा बच्छाव और प्रतिभा धानोरकर ने दुबे से सवाल पूछा कि आप महाराष्ट्र के लोगों को मारने की बात वैâसे कर सकते हैं? किसे और कैसे मारेंगे? महिला सांसदों ने कहा कि इस तरह का व्यवहार और भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निशिकांत दुबे बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए।
विपक्ष का फडणवीस पर पलटवार
विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि इसका साफ मतलब है कि ये महाराष्ट्र की संस्कृति के विरोधी हैं। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। किस तरह समझ में आग और द्वेष फैलानेवालों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए न कि उनके सम्मान में सरकार को फूल बिछाना चाहिए। महाराज के महायुद्ध सरकार समाज में देश पैâलानेवालों का सम्मान कर रही है, यह बहुत ही निंदनीय कृत्य है। महाराष्ट्र में निशिकांत दुबे की टिप्पणी से जनता में रोष स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

अन्य समाचार