मुख्यपृष्ठस्तंभप्रधान का इस्तीफा...बॉलीवुड खुश हुआ!

प्रधान का इस्तीफा…बॉलीवुड खुश हुआ!

नीट पेपर लीक विवाद के बीच देश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला है। लगातार बढ़ते विरोध और छात्रों के गुस्से के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। खास बात यह रही कि बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आए। सोशल मीडिया पर लोग इसे लंबे समय से संघर्ष कर रहे छात्रों की बड़ी जीत मान रहे हैं। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में क्या बड़े बदलाव करती है, ताकि भविष्य में किसी भी छात्र को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।
उम्मीद की जीत
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इस्तीफे की खबर पर ताली और दिल वाले इमोजी शेयर कर छात्रों के संघर्ष का समर्थन किया। उनके इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर काफी चर्चा मिल रही है।
लोगों के साथ न्याय होगा
आयशा खान ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लिखा, `यह वाकई एक सकारात्मक संकेत है। अब उम्मीद है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिलेगा, हालांकि किसी अपने को खोने का दर्द दुनिया की कोई भी भरपाई नहीं कर सकती। साथ ही यह भी उम्मीद है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ न्याय होगा और जवाबदेही तय की जाएगी।
‘भाई क्या कर दिया?’
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बॉलीवुड की `दबंग गर्ल’ सोनाक्षी सिन्हा ने अभिजीत दीपके का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके कान पर फोन लगा दिख रहा है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा है, भाई क्या कर दिया?
युवा जीता
एक्ट्रेस वाणी कपूर ने छात्रों की तारीफ करते हुए लिखा कि यह उन सभी युवाओं की जीत है, जिन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपनी आवाज बुलंद रखी। उन्होंने इसे उम्मीद और एकजुटता की जीत बताया।
`अच्छा चलता हूं…’ विजय ने उड़ाया प्रधान का मजाक
एक्टर विजय वर्मा ने धर्मेंद्र प्रधान की एक तस्वीर शेयर करते हुए रणबीर कपूर पर फिल्माया गया गाना ‘अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना’ लिखा है।

अन्य समाचार