मुख्यपृष्ठनए समाचारछम्मा-छम्मा पर छापा ... ‘केम छो' पर फिर कार्रवाई! ... मीरा-भायंदर में धड़ल्ले...

छम्मा-छम्मा पर छापा … ‘केम छो’ पर फिर कार्रवाई! … मीरा-भायंदर में धड़ल्ले से चल रहे डांस बार

-नए पुलिस आयुक्त के आदेशों की उड़ रही धज्जियां
अमर झा / मीरा भायंदर
मीरा-भायंदर वसई-विरार में पदस्थापित हुए नए पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने आते ही डांस बारों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। पिछले दस दिनों में पांच से छह बारों पर छापेमारी कर बारबालाओं को बरामद कर बार संचालकों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच डीसीपी संदीप दोईफोडे की देख-रेख में एसएस ब्रांच लगातार बारों पर छापेमारी कर रही है, इसके बावजूद बारबालाओं का डांस सुबह चार बजे तक चलता है। इसका उदाहरण शनिवार को देर रात में ‘केम छो’ बार पर हुई छापेमारी के दौरान देखने को मिला। इस दौरान पुलिस ने १८ बारबालाओं को बरामद किया। लेकिन लगातार हो रही कार्रवाई का खौफ बार संचालकों में नहीं दिख रहा है। पुलिस आयुक्त के सख्त करवाई के आदेश के बाबजूद डांस बार सुबह चार बजे तक धड़ल्ले से चल रहे हैं।
मुंबई से सटा मीरा-भायंदर शहर डांस बार के लिए पहले से ही मशहूर और बदनाम है। यहां मुंबई से गुजरात तक के शौकीन लोग डांस बार में ‘छम्मा छम्मा’ का लुत्फ उठाने आते हैं। यहां ऑर्वेâस्ट्रा बार की आड़ में डांस बार चलाया जाता है। प्रत्येक आर्वेâस्ट्रा बार में १५ से २० बारबालाएं रहती हैं। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को है, लेकिन उन्हीं के आशीर्वाद से सुबह चार-पांच बजे तक यहां बार चलते हैं। वहीं डांस बारों के खिलाफ सख्त हुए पुलिस आयुक्त के आदेश का कोई असर न तो स्थानीय पुलिस के अधिकारियों पर पड़ रहा है और न ही बार संचालकों पर।
फिर बन जाता है अवैध बार
मीरा-भायंदर में भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस प्रशासन से लेकर मनपा प्रशासन की संलिप्तता से तोड़क कार्रवाई के बावजूद कई बार फिर से बनकर तैयार हो गए, जिनमें ‘केम छो’ बार का भी समावेश है। काशीमीरा पुलिस की नाक के नीचे केम छो बार सहित अन्य बारों में सुबह तक बारबालाओं का डांस चलता रहता है, जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भली-भांति है। ऐसे में सुबह तक चलने वाले डांस बारों पर लोगों का कहना है कि नए पुलिस आयुक्त के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए डांस बार लगातार सुबह तक चलते हैं।

मीरा रोड क्राइम ब्रांच के डीसीपी संदीप दोईफोडे ने ‘दोपहर का सामना’ के संवाददाता को बताया कि नए पुलिस आयुक्त ने नियम की अनदेखी करने वाले बारों पर सख्त करवाई के आदेश दिए हैं। बार संचालकों को नियमानुसार ही बार को चलाना है। अगर नियमों की अनदेखी होगी तो लगातार छापा मारकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य समाचार