विजय देवरकोंडा के साथ गुपचुप विवाह… न न… सगाई करनेवाली रश्मिका मंधाना सगाई के बाद से ही न केवल चर्चा में बनी हैं, बल्कि उन्हें लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था कि कन्नड़ फिल्म वालों ने उन्हें बैन कर दिया है। अपने हालिया इंटरव्यू में कन्नड़ फिल्मों में बैन होने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए रश्मिका ने अफवाह पैâलानेवालों की बोलती बंद कर दी है। साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजवा चुकीं रश्मिका से जब यह सवाल पूछा गया तो जवाब में रश्मिका की खरी-खरी सुन अफवाह पैâलानेवाले बगले झांकने पर मजबूर हो गए। जल्द ही फिल्म ‘थामा’ में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखानेवाली रश्मिका ने मुस्कुराते हुए कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री द्वारा बाहर का रास्ता दिखाए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, ‘अभी तक तो मुझे प्रतिबंधित नहीं किया गया है!’
