मुख्यपृष्ठखेल‘रिकॉर्ड किंग कोहली'

‘रिकॉर्ड किंग कोहली’

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में १०२ गेंदों में शतकीय पारी खेलकर अपने वनडे करियर का ५२वां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने ७ चौके और ५ छक्के लगाए। इससे वे वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ भी अब सबसे ज्यादा छह शतक उनके नाम हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने इस मैच में अपना ६०वां अर्धशतक लगाया। रांची के मैदान पर यह कोहली का पांचवां शतक है और उनकी मेहनत का परिचायक भी। कोहली पहले ही टी२० और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और अब केवल वनडे खेलते हैं। इस पारी ने उनके २०२७ वर्ल्ड कप में खेलने की प्रतिबद्धता और फॉर्म को भी दर्शाया, खासकर रिटायरमेंट की अटकलों के बीच।

अन्य समाचार