मुख्यपृष्ठनए समाचारउच्च शिक्षण संस्थानों का हब गयाजी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित...

उच्च शिक्षण संस्थानों का हब गयाजी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित करने का राहुल गांधी से आग्रह

अनिल मिश्र / पटना

पूरे देशभर में विगत कई महीनों से चल रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम में देश के गिरती हुई शिक्षा व्यवस्था, गलत शिक्षा नीति, पेपर लीक, प्रतियोगिता परीक्षाओं में धांधली, घोटाला आदि में सुधार लाने हेतु छात्रों के कार्यक्रम में कदम से कदम मिलाकर चल रहे कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, छात्र, युवा की आवाज राहुल गांधी का संबोधन देश को नई दिशा दे रही है। इस संबंध में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, जेएनयू छात्र संघ के पूर्व महासचिव विपिन बिहारी सिन्हा, एनएसयूआई के अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, धर्मेंद्र कुमार निराला, अनिल यादव, इंदल पासवान, आदि ने कहा कि गयाजी जिला में बिहार प्रदेश का पहला आईआईएम, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, ऑफिसर ट्रैनिंग अकादमी, मगध विश्वविद्यालय, डीआरडीओ सहित बिहार के उच्च शिक्षा के हब होने के कारण यहां राज्य एवं राष्ट्र के उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों सहित मध्य- दक्षिण बिहार के छात्र युवाओं, बेरोजगारों की तीव्र इच्छा है कि अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गयाजी में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया, जिसे संबोधित करने हेतु राहुल गांधी जी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स,ईमेल, स्पीड पोस्ट आदि से पत्र भेजकर आग्रह किया गया है। इस बीच इन सभी नेताओं ने कहा कि बिहार में अभी तक छात्रों की गूंज कार्यक्रम नहीं होने से यहां के छात्र, युवा की भी तीव्र इच्छा है कि राहुल गांधी देश के सबसे राजनीति एवं क्रांतिकारियों की उर्वरा भूमि बिहार के छात्र, छात्राओं को संबोधित करे। इस बीच नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के अभी तक के कार्यकाल के राष्ट्रीय स्तर के सभी परीक्षाओं को आयोजित करने वाला भ्रष्ट एनटीए के कारनामा जगजाहिर है।

अन्य समाचार