मुंबई : विक्रोली पार्क साइट मनपा माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र त्रिपाठी एवं वरिष्ठ शिक्षक श्यामबली पाल दोनों अंग्रेजी भाषा के विद्वान हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का भव्य आयोजन भांडुप (पश्चिम) स्टेशन रोड स्थित गीता हॉल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका माध्यमिक विभाग की विभाग निरीक्षिका सुनीता खाडे मैडम, प्रधानाचार्य धनाजी जाधव सर, प्रधानाचार्य अंबरसिंह मगर सर, पूर्व प्रधानाचार्य विकास पाटिल सर, विलास घेरडे सर, संजय पाटिल सर, संपत कातडे सर, सुभाष रजक सर, समारोह अध्यक्ष रामभाऊ हरी काकड सर ,कोलाबा मनपा माध्यमिक विद्यालय, न्यू साईन मनपा माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीकांत रामनाथ यादव, शिक्षक, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और परिजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर कई मुख्य अतिथियों ने दोनों वरिष्ठ शिक्षकों की सेवाओं की प्रशंसा की और उनके सुखद भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। महापौर पुरस्कार से सम्मानित आदर्श शिक्षक सलीम मसुलदार ने कार्यक्रम के समन्वयन और इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने का उत्कृष्ट कार्य किया। कार्यक्रम के सफल समापन में पिरप्पा गवंडी सर, नरेंद्र पालवे सर, ज्ञानेंद्र राम सर, राखी गजभिए मैडम, अंजलि मोरे मैडम,वृषाली गायकवाड मैडम, आलोक शर्मा सर, अजमत शेख सर, फरहान शेख सर, रफीक शिकलगर सर ने योगदान दिया। नरेन्द्र पालवे सर ने आभार प्रकट किया।
