मुख्यपृष्ठसमाचारनौवें भगवती जागरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक

नौवें भगवती जागरण की तैयारियों की समीक्षा बैठक

राजेश सरकार / प्रयागराज

नैनी के हनुमान नगर में शनिवार चार अप्रैल को होने वाले नौवें विशाल मां भगवती जागरण की तैयारी को लेकर शुक्रवार को तैयारी कमेटी की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने जागरण की तैयारी की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
कमेटी के अध्यक्ष पत्रकार राहुल जायसवाल ने जागरण के आय- व्यय का ब्यौरा सामने रखा। उन्होंने बताया कि तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही है। करीब तीन हजार लोगों को निमंत्रण भेजे जाएंगे। आमंत्रित लोगों में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और मंत्री शामिल हैं।
बैठक में उपाध्यक्ष लाला जायसवाल, संयोजक शिवम जायसवाल, सलाहकार उमेश विश्वकर्मा, सचिव डॉक्टर राकेश विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी सुनील यादव, उप मंत्री गोल्डी जायसवाल, उप सचिव विवेक कुमार, महामंत्री मनोज विश्वकर्मा, पंडाल व्यवस्थापक सुनील सेन, प्रचार मंत्री संदीप कनौजिया, उप सचिव उत्तम केसरवानी, मंत्री ज्वाय सेन मौजूद रहे।

अन्य समाचार