मुख्यपृष्ठग्लैमररिची रिच राहा 

रिची रिच राहा 

 

इन दिनों राहा कपूर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में जोर-शोर से होने लगी है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक साल की राहा का चेहरा जब से लोगों के सामने रिवील हुआ है तब से वह बाकी स्टार किड्स की तुलना में काफी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। इतना ही नहीं अब खबर आ रही है कि राहा कपूर छोटी सी उम्र में ही करोड़ों की मालकिन बनने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहा कपूर को मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर से एक बहुत ही स्पेशल गिफ्ट मिलने वाला है, जिसके बाद वह करोड़ों की मालकिन बन जाएंगी। खबर है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा कपूर को अपना नया बंगला गिफ्ट में देने वाले हैं। इसी के साथ राहा कपूर एक साल की उम्र में ही सबसे छोटी और सबसे अमीर स्टार किड बन जाएंगी। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने सपनों का नया घर तैयार कर रहे हैं।

अन्य समाचार