मुख्यपृष्ठनए समाचारलोकतंत्र हुआ हाईजैक! ...`मणिपुर में सुरक्षाबल के सामने जबरन एनडीए को डलवाए...

लोकतंत्र हुआ हाईजैक! …`मणिपुर में सुरक्षाबल के सामने जबरन एनडीए को डलवाए जा रहे वोट’ …कांग्रेस का बड़ा आरोप

सामना संवाददाता / नई दिल्ली
भाजपा के राज में लोकतंत्र खतरे में है, ये बात कई बार विपक्षी पार्टियां बोल चुकी हैं। चुनाव के इस माहौल में `भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ के नारे भी लगाए जा रहे हैं। ये नारे इसलिए भी लगाए जा रहे हैं कि भाजपा के राज में ऐसी कई घटनाएं घटी हैं, जिन्होंने देश के लोकतंत्र को खतरे में डाला है। कल मणिपुर में मतदान के दौरान ऐसा ही एक मामला सामने आया जिससे ये बात साफ हो गई है कि भाजपा के राज में लोकतंत्र हाईजैक हो चुका है। कांग्रेस ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए यह आरोप लगाया है कि मणिपुर में सुरक्षाबल के सामने जबरन एनडीए को वोट डलवाए जा रहे हैं।
बता दें कि कल देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में १३ राज्यों की ८८ लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। ऐसे में अब कांग्रेस ने एनडीए पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि लोगों को पकड़कर जबरदस्ती एनडीए को वोट डलवाया जा रहा है।
दरअसल, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का कहना है कि लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, `लोकतंत्र खतरे में है। यह वीडियो बाहरी मणिपुर के उखरुल जिले का है। यहां मतदाताओं को कांग्रेस के बजाय केवल बीजेपी के गठबंधन सहयोगी एनपीएफ को वोट देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।’
कांग्रेस ने लगाया गंभीर आरोप
इस मामले में कांग्रेस का आरोप है कि जिस जगह का यह वीडियो है वहां सुरक्षा बल चुपचाप खड़े हैं, क्योंकि हमारा लोकतंत्र हाईजैक हो चुका है। ये हमारे जीवनकाल के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव हैं। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया। बता दें कि दूसरे चरण में १३ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल ८९ लोकसभा सीटों के लिए वोट पड़े हैं।

अन्य समाचार