मुंबई की नाइट आउट में ‘लव एंड वॉर’ की स्टारकास्ट ने ऐसा जलवा बिखेरा कि कैमरे भी थम गए। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली रेस्टोरेंट के बाहर साथ नजर आए। रणबीर का लुक भी खूब चर्चा में रहा। ब्लैक जींस के साथ ऑलिव-ग्रीन शॉर्ट कुर्ते में वे काफी स्टाइलिश दिखे। वहीं पीले रंग के आउटफिट में आलिया बेहद ग्लैमरस लगीं, जबकि सफेद शर्ट और काली ट्राउजर में विक्की का अंदाज सिंपल लेकिन स्मार्ट था। फोटो सेशन में भंसाली जैसे ही फ्रेम से हटे, रणबीर ने उन्हें वापस बुला लिया। लेकिन असली गॉसिप तब शुरू हुई, जब जाते वक्त एक फोटोग्राफर रणबीर को बार-बार आवाज देने लगा। रणबीर पलटे और बोले, ‘बहुत बोल रहा है तू, है ना?’ इस दौरान वे आलिया को भी भीड़ से बचाते दिखे। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
