सीनियर खिलाड़ियों और कोच के बीच मतभेद का इतिहास भले ही काफी पुराना हो, लेकिन साउथ अप्रâीका के खिलाफ चल रहे वनडे सीरीज के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के अंदरूनी हालात एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर और टीम के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा-विराट कोहली के बीच रिश्ते अब इतने खराब हो चुके हैं कि दोनों दिग्गजों और कोच के बीच बातचीत लगभग बंद सी हो गई है, जिसका असर वनडे टीम के ड्रेसिंग रूम में भी देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, गंभीर ने जब राहुल द्रविड़ की जगह कोच का पद संभाला था तब सब कुछ सामान्य था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, बोर्ड इस पूरे मामले को लेकर जहां बेहद परेशान है, वहीं सोशल मीडिया पर गंभीर के खिलाफ रोहित-कोहली के पैंâस द्वारा किए जा रहे हमलों ने माहौल और गरमा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही रोहित, कोहली और गंभीर के भविष्य को लेकर एक अहम बैठक हो सकती है क्योंकि बोर्ड नहीं चाहता कि यह तनाव टीम के प्रदर्शन पर असर डाले। बता दें कि साउथ अप्रâीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच के बाद ड्रेसिंग रूम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, जिसमें रोहित और गौतम सीरियस बातचीत करते नजर आए थे।
